फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बिजली चोरी के 83 केस पकड़े, 11.43 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की तरफ से बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान निगम की 39 टीमों ने जिले भर में छापे मारे। टीमों ने दिनभर में 83 बिजली चोरी के केस पकड़े, जिन पर 11.43 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि डीएचबीवीएन की तरफ से शनिवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। शनिवार को निगम की जिले भर में 396 जगहों पर छापे मारे थे, जिनमें 189 जगहों पर चोरी के केस पकड़े गए थे और जिन पर 36.44 लाख रुपये जुर्माना ठोका गया था। सूत्रों के मुताबिक डायरेक्टर ऑपरेशन के नेतृत्व में इन टीमों का गठन किया गया है।
अलसुबह मारे गए छापे
सूत्रों के अनुसार छापे की यह पूरी कार्रवाई अलसुबह की गई। लोगों के उठने से पहले गठित की गईं टीमें मौके पर पहुंच गईं। अचानक हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हालांकि पहले दिन के मुकाबले चोरी के कम केस पकड़े गए। उधर, निगम की लगातार दूसरे दिन चली कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस की भी ली मदद
निगम की तरफ से हुई कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की भी मदद ली गई। इस दौरान प्रत्येक टीम के साथ दो से तीन पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे, ताकि बिजली चोर टीम के सदस्यों को कोई नुकसान न पहुंचा सके। सूत्रों की मानें तो पकड़े गए चोरी के मामलों में कुंडी कनेक्शन के ज्यादा मामले मिले हैं।
दो दिनों में बिजली चोरों से वसूला 47 लाख से ज्यादा का जुर्माना
शनिवार व रविवार को की गई कार्रवाई में निगम ने बिजली चोरों पर कुल 47 लाख 87 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसमें शनिवार को 36.44 लाख, रविवार को 11.43 लाख रुपये जुुर्माना किया गया।
हिसार जोन में पकड़े गए चोरी के 119 केस
अगर पूरे हिसार जोन की बात करें तो रविवार को कुल 119 टीमों ने एकसाथ छापे मारे। इस दौरान इन टीमों ने 544 चोरी के मामले पकड़े, जिन पर एक करोड़ 20 लाख 27 हजार रुपये जुर्माना किया गया। बिजली चोरी की जगहों पर टीमों को 918 किलो वाट से ज्यादा का लोड मिला।
जिला-टीमों की संख्या-चोरी के केस-जुर्माना (लाख रुपये में)
हिसार-39-83-11.43
फतेहाबाद-15-57-11.6
सिरसा-23-103-27.71
भिवानी-18-163-45.01
जींद-24-138-24.52
पूरे डीएचबीवीएन में 236 टीमों ने मारे छापे
उधर, पूरे डीएचबीवीएन में कुल 236 टीमों ने 1142 चोरी के मामले पकड़े। इस चोरों से निगम ने चार करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इससे पहले शनिवार को डीएचबीवीएन में चोरी के 1324 केसों में पांच करोड़ 12 लाख 71 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। उधर, इस बारे में जब एसई आरके सभ्रवाल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें