फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधलेबाजी : सूर्य नगर में घर पर देने आए सिलिंडर, तोल किया तो तीन किलो कम मिली गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अगर आपके घर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी हो रही है तो सावधान हो जाएं। सिलिंडर लेने से पहले उसका तोल जरूर करें। सिलिंडर में से गैस कम होने के मामले सामने आने लगे हैं। अगर सिलिंडर में गैस कम हो तो तुरंत सिलिंडर बदलवाएं। ऐसा नहीं करने पर गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत करें।
ऐसे ही तीन मामले एक साथ सूर्य नगर में रविवार को सामने आए हैं। होम डिलीवरी में आए तीन सिलिंडरों में यहां तीन-तीन किलोग्राम गैस कम पाई गई। एक ओर भारत सरकार उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों व गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दे रही है। वहीं दूसरी ओर इस तरह लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है।
विज्ञापन

ये है मामला
सूर्य नगर निवासी भगवत दयाल ने बताया कि हमारे मोहल्ले के कई घरों में इंडेन गैस सिलिंडर आता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे गैस एजेंसी से दो कारिंदे हमारे घर सिलिंडर देने आए। सूर्य नगर निवासी सुमित रेड्डू ने जब अपने सिलिंडर का भार तोला तो उसमें तीन किलो गैस कम पाई गई। इसके बाद जब भगवत दयाल ने अपने दो सिलिंडरों का भार किया तो ढ़ाई-ढ़ाई किलोग्राम गैस कम मिली। इसके बाद सिलिंडर देने आए दोनों लड़कों को वहीं बिठा लिया गया। उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई।

कारिंदे बोले, हमें कुछ नहीं पता
पूछताछ करने पर मोहल्लेवासियों को कारिंदों ने बताया कि उनको गैस कम होने के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उनका काम तो एजेंसी से सिलिंडरों को घरों तक पहुंचाने का है। बाद में मोहल्लेवासियों ने इस बारे में गैस एजेंसी के कर्मचारियों के पास फोन कर उन्हें मौके पर बुलाया। मगर काफी देर तक एजेंसी का कोई कर्मचारी नहीं आया। बाद में मोहल्लावासियों को बताया गया कि एजेंसी कर्मचारी मौके पर आकर ही छानबीन करेंगे।
विज्ञापन

........
वर्जन:
हमारी कोशिश रहती है कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। सिलिंडर में गैस कम होने के बारे में पता चला है, इसकी जांच की जाएगी। सोमवार को इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। हमारे लिए तो उपभोक्ता ही सब कुछ होता है। उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना ही हमारा पहला कर्तव्य है।
-विकास गुप्ता, मैनेजर, गोरंग इंडेन गैस एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें