फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के युवाओं ने सलमान के पोस्टर फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सलमान खान की टिप्पणी से भड़के वाल्मीकि समाज के युवाओं ने शनिवार को जिंदल चौक पर प्रदर्शन किया। यहां सलमान खान का पोस्टर फाड़कर विरोध जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सनसिटी सिनेेमा में जाकर फिल्म टाइगर जिंदा है... को बंद कराने के लिए मांग की।
सलमान खान की टिप्पणी से भड़के वाल्मीकि समाज के करीब 50 से 60 युवाओं ने जिंदल चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की। इसके बाद सलमान खान की फिल्म के पोस्टर फाड़े। सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह लोग सनसिटी सिनेमा पहुंचे। इन लोगों ने कहा कि सलमान खान की इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के संगठन के पदाधिकारियों ने अभिनेता का पोस्टर फाड़ा और पोस्टर के आग लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफी करने की मांग उठाई। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी केे सदस्य अशोक सुनसुना ने कहा कि एक अभिनेता हर समाज के लिए होता है। अभिनेता की ओर से एक समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। फिल्म में जो टिप्पणी की गई है, उसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। जब तक सलमान माफी नहीं मांगेंगे, तब तक फिल्म नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सनसिटी के बाहर पीसीआर तैनात की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सनसिटी जाने से रोक दिया। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सनसिटी जाकर प्रबंधन से बातचीत करते हुए सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का शो बंद करने की मांग रखी। मैनेजर ने कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी निर्देश होगा, उसे मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें