फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदाऊदी प्रदर्शनी में बड़े फूलों की श्रेणी में जितेंद्र को पहला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय गुलदाऊदी पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया। उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। गुलदाऊदी के एक बड़े आकार का फूल श्रेणी में जितेंद्र प्रथम तथा पालाराम को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। अनेक बड़े आकार के फूल श्रेणी में जितेंद्र प्रथम, चंद्रभान द्वितीय तथा राजेश कपूर तृतीय स्थान पर रहे।
बिहार के राज्यपाल ने कुलपति प्रो. केपी सिंह की अगुवानी में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गुलदाऊदी की विभिन्न किस्मों के साथ-साथ कैक्टस, सैक्युलेंटस, बोनसाई आदि की क्लेकशन का भी अवलोकन किया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि लोगों को इस प्रदर्शनी का इंतजार रहता है। वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रेनू मुंजाल ने बताया कि शनिवार से विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान में गुलदाऊदी पौधों की बिक्री की जाएगी। प्रदर्शनी स्थल पर दर्शकों को बांस के पुष्पित पौधे का दुर्लभ नजारा भी देखने को मिला। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के क्वालिटी प्लांटिंग मेटीरियल सेंटर का दौरा किया और इस सेंटर में देसी व विदेशी सब्जियों, फूलों व फलों की नर्सरी तैयार करने की व्यवस्थाओं तथा कंटेनर गार्डिंग, स्वॉयललैस एग्रीकल्चर व वर्टिकल फार्मिंग का अवलोकन किया।
विज्ञापन

--------------
इस अवसर पर कुलपति प्रो. केपी सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिताओं की सभी प्रविष्टियों का अवलोकन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस कॉलेज के डीन डॉ. राजबीर सिंह और बॉटनी विभाग की अध्यक्षा डॉ. रेनू मुंजाल उपस्थित रहे।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस कॉलेज के डीन डॉ. राजबीर सिंह, लैंड स्केप यूनिट के कंट्रोलिंग ऑफिसर डॉ. एसके सहरावत, वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. रेनू मुंजाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता-------------- पहला दूसरा तीसरा
गुलदाऊदी बड़ा आकार जितेन्द्र पालाराम -----
अनेक बड़े आकार फूल श्रेणी जितेंद्र चंद्रभान राजेश कपूर
छोटे आकार फूल श्रेणी - सीआर भूगालिया राजेश कपूर पाला राम
फोलिएज प्लांटस में राजेश कपूर पालाराम सत्यदेव शर्मा
पॉम में नरेश चन्द्रभान संजय
कैक्टस जितेंद्र कुमार प्रवीण सुरेन्द्र फोगाट
ताजा पुष्प सज्जा यक्षिता पालाराम अमित कुमार

मेहंदी रचाओं प्रतियोगिता में तनीषा प्रथम
स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए आयोजित ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में जिया, पूजा व याचिका जबकि वरिष्ठ वर्ग में मान्या जैन, सारा व प्रतिभा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज विद्यार्थियों में शुभम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मेहंदी रचाओ में स्कूल विद्यार्थियों में तनीषा, निकिता व ओजस्वी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि कॉलेज विद्यार्थियों मेें शीतल व आशा क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल छात्रों में संतोष व खुशी प्रथम, अदिति व स्नेहा द्वितीय तथा तमन्ना व महक तीसरे स्थान पर रहीं जबकि कॉलेज विद्यार्थियों में अन्नू बाला व मोनिका, रक्षिता व अनुभव तथा मनीषा व दीक्षा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल छात्रों में हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में ईशा सोनी, साक्षी व जिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर जबकि इंगलिश भाषण प्रतियोगिता में नैना प्रथम व विभूति द्वितीय स्थान पर रहीं।

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल ने किया फूल प्रदर्शनी का उद्घाटन
एचएयू में आयोजित प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया अवलोकन
गुलदाऊदी के बड़े आकार की फूल श्रेणी में जितेंद्र प्रथम तो पालेराम रहा द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें