फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी-बरवाला और हांसी-भिवानी के बीच भी टोल प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सांसद दुष्यंत चौटाला और एनएचएआई टीम के बीच काफी सवाल-जवाब हुए। सांसद ने पूछा हिसार में चारों ओर टोल लगा दिए, कोई बिना टोल वाली रोड बताओ, जिससे दूसरे जिले में जा सकें। टोल में शामिल जीएम राजीव यादव बोले, अभी बरवाला-हांसी, हांसी-भिवानी के भी टोल लगेंगे।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने एनएचएआई की टीम से करीब एक घंटे तक सवाल-जवाब किए। सांसद ने एनएचएआई के मानकों का हवाला देते हुए टोल प्लाजा के रोड की खामियों से अवगत कराया। सांसद दुष्यंत ने कहा कि हिसार को चारों ओर टोल से जकड़ दिया। पूरे हरियाणा में कोई एक ऐसा जिला बताओ, जिससे दूसरे जिले में जा सकें। जीएम राजीव यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे पर टोल लगाने की पॉलिसी है। हम इसमें क्या कर सकते हैं। सांसद बोले तो हिसार जिले का कोई ऐसा रोड बता दो, जिससे बिना टोल चुकाए दूसरे जिले में जा सकें। इस पर जीएम राजीव बोले, यह तो छोड़िए। जिले में दो रोड एनएच को दिए गए हैं। इनमें हांसी-बरवाला और हांसी-भिवानी के बीच भी जल्द ही टोल लगाया जाना प्रस्तावित है। सांसद ने पूछा हरियाणा में इतने नजदीक टोल क्यों हैं। जीएम ने जवाब दिया कि हरियाणा में दूसरी स्टेट से चार गुना अधिक डेंसिटी है। इस कारण यहां टोल की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

एक पर छूट, दूसरे पर क्यों नहीं
सांसद ने पूछा एक टोल पर जिले के वाहनों को 50 प्रतिशत की छूट है, दूसरे टोल पर नहीं, इसका कारण बताओ। अधिकारियों ने कहा कुछ टोल 2008 के मानकों के हिसाब से लगे हैं। कुछ टोल 2010 के मानकों के हिसाब से लगे हैं। एनएचएआई के मानकों में लगातार बदलाव होता रहा है।
28 फरवरी तक ओवरब्रिज चालू करेंगे
विधायक वेद नारंग, रणबीर गंगवा, अनूप धानक ने पूछा बरवाला बाईपास अब तक पूरा नहीं हुुआ। यहां आरओबी भी नहीं बन सका। इसका कारण बताओ। जीएम राजीव यादव ने कहा 28 फरवरी तक ओवरब्रिज को चालू कर देंगे।
आरटीआई से जानकारी लो...
अधिकारियों की ओर से टोल के बारे में जवाब न मिलने पर एनएचएआई के जीएम ने कहा आप आरटीआई से कोई जानकारी मांगो। हम पूरी जानकारी देंगे। इसमें किसी को डराने, धमकाने का काम नहीं करेंगे।
रोहतक के टोल पर भी मांगा जवाब...
सांसद दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में चारों ओर लगे टोल का भी सवाल उठाया। इस पर टीम ने कहा कि कोई भी टोल बिना मानक नहीं लगाया। सभी टोल के मानक अलग हैं। समय के अनुसार गजट नोटिफिकेशन होती रही है। इसमें कुछ न कुछ बदलाव होते हैं।
विज्ञापन

कितनी भी लंबी लाइन हो छूट नहीं
अमर उजाला संवाददाता ने टोल पर 300 मीटर लंबी लाइन पर टोल से छूट होने का सोशल मीडिया पर चल रहे सरकुलर का सवाल पूछा। जीएम ने कहा, ऐसा कोई प्रावधान नहीं। किसी अधिकारी ने गलती से यह जवाब एक आरटीआई में दे दिया था। उस अधिकारी को हटाकर उसके मूल विभाग में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें