फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव पट्ट के लिए बीडीपीओ हर हफ्ते देंगे पांच गांवों की गौरव गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के हर गांव में स्थापित किए जाने वाले गौरव पट्ट के लिए गांवों की गाथा का संकलन करने के काम में सुस्ती दिखाने वाले अधिकारियों के प्रति शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान सख्ती से पेश आए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी बीडीपीओ अब हर सप्ताह कम से कम पांच गांवों की गौरव गाथा उपलब्ध कराएं।
अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में गौरव पट्ट की खबर प्रकाशित होने के बाद एडीसी ने आपात बैठक बुलाई। कार्य की ढीली रफ्तार को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि हर गांव में मुख्य अभियंता द्वारा तैयार डिजाइन के गौरव पट्ट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

गौरव पट्ट पर यह होगा अंकित
इन गौरव पट्टों पर संबंधित गांव के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध शहीदों, आतंकवादी गतिविधियों में कुर्बानी देने वाले वीरों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, विशिष्ट व्यक्तियों और दानवीरों, गांव की मूलभूत सुविधाओं, इतिहास, ऐतिहासिक धरोहर और अन्य उपलब्धियों का विवरण अंकित करवाया जाएगा। गौरव पट्टों पर गांव का क्षेत्रफल, जनसंख्या, साक्षरता दर और लिंगानुपात आदि जानकारियां भी अंकित की जाएंगी।
विज्ञापन

हर सप्ताह पांच गांवों की गाथा जमा करवाएं
गौरव पट्ट पर अंकित करवाने से पहले सामग्री को ग्राम सभा की बैठक में अनुमोदित करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तथ्य संकलन के दौरान इनकी सत्यता का विशेष ध्यान रखें। बीडीपीओ गांवों में तैनात अपने अधीन कर्मचारियों के माध्यम से जल्द गौरव पट्टों के लिए अपेक्षित सामग्री संकलित करें। उन्होंने कहा कि सभी बीडीपीओ प्रत्येक सप्ताह कम से कम पांच गांवों की गौरव गाथा से संबंधित रिपोर्ट जरूर जमा करवाएं। गौरव पट्ट की सामग्री संकलित होने के पश्चात भाषा विशेषज्ञ की मदद से सामग्री का शोधन करवाकर गौरव पट्ट तैयार करवाए जाएंगे। बैठक में डीडीपीओ अशवीर सिंह, जिला सांख्यिकीय अधिकारी डॉ. राजकुमार नरवाल, बीडीपीओ जयपाल, संजय टांक, रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें