फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 70 दिनों में धीरे-धीरे सात रुपये बढ़ाए पेट्रोल के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पिछले करीब सवा दो महीने में पेट्रोल के दाम सात रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। डीजल में भी करीब पांच रुपये प्रति लीटर से अधिक का उछाल आ गया। रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होने के चलते करीब 70 दिनों में रोजाना औसतन 10 पैसे के हिसाब से सात रुपये की बढ़ोतरी हो गई।
डीजल-पेट्रोल के भाव अब रोजाना तय होते हैं, जिस कारण लोगों को हर रोज महंगाई की मार पड़ रही है। रोजाना महंगाई की मार छोटी है, इस कारण लोगों को एक साथ पता नहीं चलता। एक जुलाई को हिसार में पेट्रोल के दाम 63.30 रुपये प्रति लीटर थे। शनिवार नौ सितंबर को पेट्रोल के दाम 70.28 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। डीजल के दाम में भी इसी तरह से बढ़ोतरी होती रही। डीजल एक जुलाई को 53.77 रुपये प्रति लीटर था। अब 58.57 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए। डीजल में भी उपभोक्ताओं को पांच रुपये प्रति लीटर की मार पड़ी है।
विज्ञापन

जिले में रोजाना करीब छह करोड़ के डीजल-पेट्रोल की खपत होती है। ऑयल कंपनियों की ओर से रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल के दाम इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से तय किए जाते हैं।
अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड
पेट्रोल-डीजल की हिस्ट्री में बात करें तो एक सितंबर 2013 को पेट्रोल के रेट 75.63 तक पहुंच गए थे। एक जून 2013 को पेट्रोल के रेट 65.32 रुपये रिकॉर्ड किए गए थे। महज चार महीने में उस समय पेट्रोल के रेट 10 रुपये बढ़ गए थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पेट्रोल-डीजल के रेट बड़ा मुद्दा बनाए गए थे।
विज्ञापन

19 रुपये लीटर कम होकर 56 तक आए पेट्रोल के रेट
भाजपा की सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दाम कई बार कम भी किए गए। अगस्त 2014 से पेट्रोल के दामों में कमी आना शुरू हुआ। मई 2015 में पेट्रोल के रेट 56 रुपये प्रति लीटर तक आ गए थे। यूपीए की सरकार से भाजपा सरकार में पेट्रोल के रेट में करीब 19 रुपये तक की कमी आई थी। अब फिर से पेट्रोल के रेट 70 के पार पहुंच गए।
जुलाई से सितंबर पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर रुपयों में)
तारीख --------- पेट्रोल -------- डीजल
1 जुलाई 2017---------63.30-----------53.77
1 अगस्त 2017------65.63------------56.09
1 सितंबर 2017------69.39------------57.56
9 सितंबर 2017-----70.28------------58.57
पिछले 10 सालों में पेट्रोल के रेट
मार्च 2007----------42.85 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2008---------45.55 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2009-----------44.72 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2010----------47.93 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2011 ----------58.37 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2012----------72.18 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2013-----------70.74 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2014------------73.16 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2015-------------60.49 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2016-------------59.69 रुपये प्रति लीटर
मार्च 2017 -------------66.71 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें