अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बाडो पट्टी टोल प्लाजा शुरू होने के साथ ही टोल नाके के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों ने मय्यड़ टोल प्लाजा की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर रविवार को बिछपड़ी गांव के चबूतरे पर 13 गांवों की महापंचायत बुलाई है।
भ्याण खाप के प्रवक्ता बलवान सुंडा और बुगाना गांव के पूर्व सरपंच दीपक सूरा की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजित की जाएंगी। बलवान सुंडा ने बताया कि बाडो पट्टी टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। टोल के नजदीक लगते गांवों के लोगों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया है। जिस तरह से मय्यड़ टोल पर सुविधा उपलब्ध है, उसी ढंग से बाडो पट्टी के टोल पर लोगों को सारी सुविधा उपलब्ध मिलनी चाहिए। रविवार सुबह 10 बजे बिछपड़ी गांव के पंचायत भवन में 13 गांवों की महापंचायत बुलाई गई है। अगर टोल अधिकारियों ने उनकी मांगों को नहीं माना तो पंचायत कड़ा फैसला लेगी।
ये हैं मांगें
टोल के 10 किलोमीटर कि दायरे में आने वाले गांवों के लिए पास बनाने का नियम पूरी तरह से गलत है। इस दायरे में आने वाले गांव के लोगों को आईडी कार्ड देखकर नि:शुल्क जाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। महापंचायत में खेदड़, ढाणी गारन, बालक, सरसौद, बिछपड़ी, जेवरा, खेड़ी बरकी, बहबलपुर, बाडो पट्टी, धिंगताना, बुगाना, जुगलान, सुलखनी गांव के लोग हिस्सा लेंगे।