फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन से ऐंठे साढ़े 80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने साढ़े 80 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत शहर थाने में दर्ज करवाई है। पूर्व चेयरमैन एवं मामनपुुरा के पूर्व सरपंच रामचंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2012 से वह ऑल इंडिया ऑर्गेनिक फार्म सोसायटी का सदस्य हैं। मैं लगभग 60 एकड़ में जैविक खेती करते हूं और 15-20 दुधारू पशु भी रखता हूं। इस वजह से मेरा जींद की एक फैक्टरी में आना-जाना है।
विज्ञापन

इस दौरान मेरी मुलाकात रियल बायो एग्रो लिमिटेड के सुभाष सिहाग से हुई। वह मेरे मामनपुरा स्थित फार्म हाउस पर भी आने लगा। एक बार सुभाष सिहाग किसी सुंदर सिंह तोमर के साथ आया और बताया कि उनकी फैक्टरी में हर्बल राजा के नाम से जैविक उत्पाद बनाते हैं। इसमें आप जितना पैसा निवेश करोगे, उतना ही ज्यादा लाभ होगा। इस पर मैंने उन्हें दो बार में 16 लाख से ज्यादा रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी फिर से मेरे पास आए और गोभक्ति इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 25 लाख रुपये लगाएंगे तो आपको और ज्यादा लाभ मिलेगा। उनके कहने पर मैंने राशि दे दी। इस कंपनी में जयपाल जांगड़ा ने खुद को एमडी, सुंदर सिंह तोमर को सीएमडी व सुभाष सिहाग अनिल यादव, सुर्मेंद्र शर्मा, राजेश अत्री को कंपनी का डायरेक्टर बताया। उक्त आरोपियों ने मेरी पहचान इलाइट क्वाइन के एमडी व सीएमडी से करवाई, जिन्होंने कम से कम 15 लाख रुपये निवेश करने कहा। मैं इस बिजनेस से अनजान था तो आरोपी मेरे बेटे को ट्रेनिंग के लिए हिमाचल ले गए। वहां से लौटने के बाद बेटे करण ने बताया कि हमारे नाम पर कोई क्वाइन नहीं है और हमारे साथ धोखा हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के नाम 80 लाख 50 हजार रुपये ऐंठे गए। आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें