फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में फंसे 76 वर्षीय प्रॉपर्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दुष्कर्म के आरोप में फंसे आजाद नगर क्षेत्र के उत्तम नगरवासी 76 वर्षीय भरत सिंह ने सोमवार रात गंगवा गांव स्थित स्कॉलर कॉलोनी में अपने समधी के घर फंदा लगाकर जान दे दी। भरत सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। भरत सिंह अपने समधी के घर आए हुए थे। सोमवार रात उन्होंने वहां शौचालय में खूंटी पर कपड़े के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को हनुमानगढ़ में एक महिला ने भरत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। वह ब्लैकमेल भी कर रही थी। इससे आहत होकर भरत सिंह ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने भरत सिंह के बेटे कुलजीत की शिकायत पर हनुमानगढ़ से कांग्रेसी पार्षद प्रमोद सोनी, मैरिज पैलेस मालिक पाल सिंह, प्रॉपर्टी डीलर पंकज नागपाल और 35 वर्षीय महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो दिन पहले हिसार आए थे भरत सिंह
कुलजीत ने पुलिस को बताया कि उनके पिता भरत सिंह हनुमानगढ़ में उसकी बहन के खाली मकान में रहते थे और 2 दिन पहले ही हनुमानगढ़ से हिसार आए थे। उसके पिता ने उसे बताया था कि पार्षद प्रमोद सोनी, पंकज नागपाल व पाल सिंह ने इस महिला को कमरा किराये पर लेने के लिए उसके पास भेजा। उस दिन तो महिला चली गई, लेकिन 17 जुलाई को पाल सिंह के साथ वापस आई। जाते-जाते पाल सिंह व महिला उसके पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर गए। इसके बाद इस महिला ने राजस्थान के हनुमानगढ़ थाने में शिकायत देकर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा दिया था। कुलजीत के अनुसार महिला व अन्य तीन आरोपी लगातार उसके पिता से पैसे की मांग कर रहे थे और इन सबसे परेशान होकर उसके पिता ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें