फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल के चिकित्सक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की छात्रा सहित 75 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
खेदड़ में कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल लेते हुए दंत चिकित्सक डॉ. संध्या सचदेवा और उनकी टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले की कोविड-19 घोषित दोनों लैब और प्राइवेट लैब के अलावा एंटीजन टेस्ट किट से जांच के दौरान 75 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें से 69 जिले के और अन्य दूसरों के निवासी हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2266 पर जा पहुंचा है। विभाग के अनुसार ज्यादातर संक्रमितों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। संक्रमितों में निजी अस्पताल के चिकित्सक और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की छात्रा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां से मिले संक्रमित
संक्रमितों में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी एरिया में रहने वाला वकील, क्लॉथ मार्केट एरिया निवासी छात्र, न्यू न्यू मार्केट एरिया में रहने वाला टेलर, सर्वोदय अस्पताल का 25 वर्षीय स्टाफ, आर्य नगर स्थित फैक्टरी का कर्मचारी, मय्यड़ गांव स्थित एचपी कॉटन मिल का कर्मचारी, रामपुरा मोहल्ला निवासी प्राइवेट जॉब करने वाला युवक, सूर्य नगर का एक व्यक्ति, शिव कॉलोनी निवासी व्यक्ति, डीआईसी इंडिया लिमिटेड कंपनी में काम करने वाला पटेल नगर निवासी कर्मचारी, शहर की सेंट्रल जेल एक से एक कैदी, शिव कॉलोनी निवासी दुकानदार, पानीपत रिफाइनरी में काम करने वाला रामायण गांव निवासी युवक, आर्य नगर गांव निवासी सरकारी अध्यापक, शहर के प्राइवेट गोयल अस्पताल का सेक्टर 14 निवासी चिकित्सक और उसके साथ सेक्टर 14 के अन्य दो डॉक्टर, तीन छात्र व एक महिला, सेक्टर 13 निवासी अकाउंटेंट, नर्सिंग होम का 45 वर्षीय स्टाफ, गुप्ता अस्पताल का 55 वर्षीय कर्मचारी, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा, बजाज फाइनेंस में काम करने वाला पीएलए निवासी क्रेडिट प्रबंधक, भाना गांव निवासी युवक, बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर का काम करने वाला डोगरान मोहल्ला निवासी कर्मचारी, ऋषि नगर निवासी स्टाफ नर्स, पीएलए निवासी एमबीबीएस छात्र, सेक्टर 16-17 निवासी प्राइवेट जॉब करने वाले दो युवक और एक छात्र, पटेल नगर निवासी इलेक्ट्रीशियन दुकान मालिक, साहू गांव निवासी आंगनबाड़ी वर्कर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें