फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नलवा के पांच सरकारी स्कूलों के लिए 7.48 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नलवा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने पांच सरकारी स्कूलों के विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 7.48 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वीकृत राशि में गांव मुकलान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के लिए 3.56 करोड़ रुपये और मंगाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 2.44 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इसके अलावा गांव शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 75 लाख 60 हजार रुपये, गांव सरसाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 38 लाख 44 हजार रुपये तथा गांव मात्रश्याम के राजकीय उच्च विद्यालय के लिए 35 लाख 26 हजार रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुराने भवन की स्थिति और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नए भवन में आधुनिक कक्षाओं के साथ प्रयोगशालाएं, पेयजल, शौचालय और खेलकूद सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें