फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पकड़ने का ठेका लेने वाले ठेकेदार की 25 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम प्रशासन ने गाय पकड़ने का ठेका लेने वाले दो ठेकेदारों में से एक ठेकेदार की 25 हजार की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है। ठेकेदार ने ठेका लेने के तीन-चार दिन बाद ही अधिकारियों व गोशालाओं से सहयोग नहीं मिलने के कारण ठेका छोड़ दिया था। उसके बाद ठेकेदार ने एक भी गाय नहीं पकड़ी। इसलिए अब निगम प्रशासन ने सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है।
विज्ञापन

दो ठेकेदारों को दिया गया था ठेका
गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़ने के लिए दो ठेकेदारों को टेंडर दिया गया था। दोनों ही ठेकेदारों ने एक गाय को पकड़ने के लिए 99 की राशि भरी थी। वर्क ऑर्डर जारी कर सिटी और सिविल लाइन थाने की तर्ज पर शहर को बांटकर दोनों ठेकेदारों को काम सौंप दिया गया था। मगर उसके बाद गाय पकड़ने के बाद उसे रखने के लिए गोशालाओं ने जगह उपलब्ध नहीं करवाई। अधिकारियों का भी सहयोग नहीं मिला, इसलिए एक ठेकेदार ने ठेका बीच में ही छोड़ दिया था। अब निगम अधिकारियों ने उसकी 25 हजार की जमा करवाई गई सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें