फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह जाले सरकारी स्कूल पर नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य पर लगे हैं: केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हांसी उपमंडल के गांव गढ़ी व चानौत में सरकारी स्कूलों का दौरा किया। केजरीवाल ने कहा कि यहां चानौत गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल में एक अंधेरे कमरे में 6-7 बच्चे बैठे हैं। स्कूल की बिल्डिंग पर लगे जाले के बारे में कहा कि यह जाले स्कूल पर नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य पर लगे हैं।
बच्चों से पूछा सीएम का नाम तो बोले- मनोहर लाल खट्टर
बच्चों से संवाद के दौरान जब सीएम केजरीवाल से पूछा कि हरियाणा का सीएम कौन है तो इस पर बच्चों ने जवाब दिया- श्री मनोहर लाल खट्टर। वहीं जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री का नाम पूछा तो बच्चों ने चुप्पी साध ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कविताएं भी सुनीं और पूछा कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। स्कूल के मुख्याध्यापक राजकुमार से स्टाफ व बच्चों की संख्या के बारे में पूछा तथा बिजली की समस्या व कंडम पड़े कमरों आदि के बारे में जानकारी ली। सरकारी स्कूलों के दौरा करने के बहाने शिक्षा के माध्यम से उन्होंने आम आदमी पार्टी को लेकर ग्रामीणों की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। चानौत में स्कूल का दौरा करने के बाद जब उन्होंने बाहर आकर ग्रामीणों से बातचीत की तो कहा कि स्कूल कैसा है, इस पर ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल टूटा पड़ा है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल को बताया हवाहवाई
इसके बाद केजरीवाल ने गांव चानौत में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल को हवाहवाई सीएम बताया। केजरीवाल ने कहा कि सीएम मनोहर लाल अब तक कुल 11 करोड़ रुपये हवाई यात्रा पर खर्च कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास करवाना हो तो जमीन से जुड़कर काम करना पड़ता है, मेहनत करनी पड़ती, तभी जाकर नतीजे सामने आते हैं। अगर सीएम ने प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए स्कूलों का दौरा किया होता तो शायद आज स्कूलों की दशा बदल जाती। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में उन्होंने हरियाणा के जितने स्कूलों का दौरा किया है, उतना तो सीएम मनोहर लाल ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान भी नहीं किया।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल को चैलेंज- दिल्ली के पांच सरकारी स्कूलों, अस्पतालों व मोहल्ले क्लीनिक का करवा लें दौरा

केजरीवाल ने सीएम मनोहर लाल को चैलेंज दिया कि वह दिल्ली के पांच सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और क्लीनिक मोहल्ले का दौरा करवा लें और साथ ही हरियाणा के पांच सरकारी स्कूलों व अस्पतालों का दौरा करवाकर देख लें। दूध का दूूूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पर भी निशाना साधा कि वह शिक्षा के मंदिर स्कूल को दुकान बनाते हैं। इन्होंने शिक्षा को दुकान बना रखा है। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया, आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें