फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख नाकों व चौराहों पर तैनात होंगी पैरामिलिट्री फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जाट समिति की ओर से विरोध टलने के बाद भी जिले में 9 कंपनियां तैनात होंगी। सभी कंपनियों को सड़कों पर तैनात किया जाएगा। जींद जाने वाले मार्गों पर फोर्स की अधिक तैनाती होगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी तैनात रहेंगे।
जिले में पैरा मिलिट्री फोर्स की सात कंपनियां आ चुकी हैं। इनमें बीएसएफ की चार और सीमा सुरक्षा बल की दो कंपनियां हैं। एक कंपनी सीआरपीएफ की है। इन सभी कंपनियों को अलग-अलग लोकेशन पर तैनात किया जाएगा। हांसी और नारनौंद में जींद रोड पर फोर्स को लगाया जाएगा। उकलाना में सुरेवाला चौक पर तैनात किया जाएगा। बरवाला शहर में भी पुलिस बल तैनात होगा। पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती 14 फरवरी से लेकर आगे तक रहेगी। इसमें 18 फरवरी को बलिदान दिवस के दिन भी जवान तैनात रहेंगे। बलिदान दिवस मनाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट देंगे अपडेट
जिले में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनमें हांसी, हिसार, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, अग्रोहा में यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे। सभी अधिकारी 14 फरवरी से कंट्रोल रूम में अपडेट देना शुरू करेंगे। हर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी रहेगा।

रंगरूट भेजे थानों में
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे रंगरूट को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। इनमें उकलाना, बरवाला में 50-50 रंगरूट भेजे गए हैं। हिसार सिटी थाना और सिविल लाइन थाने में 25-25 रंगरूट भेजे गए हैं। इन सभी को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


एसपी ने अलग से ली मीटिंग
डीसी की मीटिंग के बाद एसपी मनीषा चौधरी ने अपने कार्यालय में सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों की मीटिंग ली। इसमें रैली को लेकर कहीं पर भी ट्रैफिक जाम न होने देने के निर्देश दिए। जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट करने के लिए भी पुलिस अधिकारी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें