फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे को साऊथ बाइपास से जोड़ने की ड्राइंग मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़ने के लिए फाइनल ड्राइंग मंजूर कर ली गई है। इसमें वर्कशॉप के बीचों बीच फोरलेन की सड़क मेन बस अड्डे तक आएगी। इसके दोनों ओर 10.5 फुट ऊंची दीवार होगी। इस काम पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजी गई ड्राइंग को अप्रूवल मिल गई है। इस ड्राइंग के हिसाब से अब पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टिमेट बनाया जा रहा है। एक सप्ताह में एस्टिमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा। रोडवेज मुख्यालय से एस्टिमेट मंजूर होने पर इसका टेंडर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। बस अड्डे के अंदर बसों को पिछले गेट से लाने के लिए वर्कशॉप की पिछली दीवार को तोड़ा जाएगा। दीवार तोड़कर गेट बनाया जाएगा। वर्कशॉप के बीचों बीच फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसमें डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों ओर 7.5 मीटर चौड़ी सड़क होगी। सड़क के दोनों ओर दीवार बनेंगी। इनकी ऊंचाई साढे़ दस फुट रखी जाएगी। इसके लिए वर्कशॉप के गेट पर बने दो कमरों को तोड़ना होगा। इसमें एक कमरा सिक्योरिटी रूम के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। दूसरा कमरा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कार्यालय के तौर पर उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


अभी तीन से चार महीने लगेंगे
इस काम को पूरा करने में करीब चार महीने का समय लगने का अनुमान है। इसमें दीवार बनाने के अलावा सड़क फोरलेन करने में समय अधिक लगेगा। मार्च में काम शुरू हुआ तो इसे जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।

एक महीने में कर सकते हैं काम शुरू
रोडवेज की ओर से अगर पिछले गेट को लेकर काम शुरू किया जाए तो एक महीने में ही यह चालू हो सकता है। इसके लिए दीवार हटाने के बाद शुरू किया जा सकता है। फोरलेन रोड का काम पूरा होने तक सिंगल लेन का उपयोग कर बसों को बाहर भेजा जा सकता है।

सात महीने से तैयार है सड़क...
सीएम मनोहर लाल ने 29 दिसंबर 2014 को बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़ने की घोषणा की थी। वर्ष 2016 में सड़क बनाने का काम शुरू हुआ। करीब 5.6 करोड़ की लागत से 2600 मीटर लंबी सड़क 2017 में बनकर तैयार हो गई। जून 2017 से अब तक इस सड़क को बस अड्डे से नहीं जोड़ा जा सका। अगस्त 2017 में दीवार हटाने के आदेश आ गए थे।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री और सीएम भी कर चुके मुआयना
हिसार में इस प्रोजेक्ट की अहमियत इससे ही समझ लीजिए इस दीवार को तोड़कर बस अड्डे को पिछला गेट देने के लिए परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार और सीएम मनोहर लाल भी इस दीवार का अवलोकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें