फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी व एमपी के स्पेशल कारीगर राजस्थान के मेटीरियल से बनाएंगे गुजरी महल की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऐतिहासिक इमारत गुजरी महल को अब पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा। किले की दीवारों का पुनरोद्धार कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान से विशेष पत्थर और ईंट मंगाई गई हैं। रिपेयरिंग शुक्रवार को शुरू हो गया ।
गुजरी महल की पूरी चारदीवारी को दोबारा बनाया जाएगा। गुजरी महल से लगते जग्गन्नाथ आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ लगती दीवार काफी जर्जर हालात में हैं। इस दीवार से गुजरी महल के पीछे लगे लोहे के गेट तक दीवार को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चारदीवारी के निर्माण करने के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से राजस्थान से स्पेशल मैटीरियल मंगवाया गया है। दीवार निर्माण का कार्य चूना, पत्थर की ईंटों से पीसकर बनाया गए सुरखी पाउडर, पक्के रेत और चूने से किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से 10 कारीगर और चार स्पेशल मिस्त्री, मध्य प्रदेश से 20 कारीगरों सहित पांच मिस्त्री दीवार की रिपेयरिंग करेेेंगे। इन सभी कारीगरों और मजदूरों के रुकने की व्यवस्था भी गुजरी महल में ही की गई है। ऐतिहासिक धरोहरों पर काम करने वाले वाली कारीगरों को ही यहां लगाया गया है। जगन्नाथ स्कूल के प्राचार्या भी कई बार गुजरी महल के अधिकारियों को दीवार ठीक करवाने की बात कह चुके हैं। यह दीवार काफी खस्ता हालत में है। जो स्कूल की तरफ झुकी हुई है। स्कूल की छात्राओं पर दीवार गिरने का भय बना रहता है। गुजरी महल की चारदीवारी का निर्माण कार्य करीब 60 लाख से पूरा होगा। जगन्नाथ आर्य स्कूल से लगती दीवार 8 से 10 फुट ऊंची बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई करीब 1 से 2 फुट तक होगी। इससे आगे लाट की मस्जिद से लगती दीवार की ऊंचाई सात फुट तक होगी। दीवार का निर्माण एक दिसंबर को शुरू किया गया। दीवार बनने से असामाजिक तत्व गुजरी महल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इससे पहले लाट की मस्जिद के पीछे की दीवार की ऊंचाई सिर्फ 3 से 4 फुट तक की ही थी। शरारती तत्व और नशेड़ी लोग दीवार कूदकर अवैध रूप से महल के अंदर घुस जाते थे। पुरातत्व विभाग ने महल की सुरक्षा के लिए और इन असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए चारदीवारी का नवनिर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें