फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर लोगों के घर दोबारा दस्तक देंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के तहत सभी बीएलओ उन घरों में दोबारा दस्तक देंगे, जहां उन्हें पहली विजिट में कोई नहीं मिला था। निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को देते हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा को 15 दिन और बढ़ा दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के सभी राज्यों में 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत जिले में भी विशेष अभियान चलाते हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य करवाया गया।
विज्ञापन

राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को मिले पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य इस अवधि के भीतर जरूर पूरा करवा लें। पत्र में लिखा गया है कि सभी बीएलओ एक बार फिर उन घरों का दोबारा दौरा करेंगे, जो उनकी पहली विजिट के दौरान बंद पाए गए थे। इस दौरान वे इन घरों के सदस्यों का विवरण एकत्रित कर उनके वोट बनाने का कार्य करेंगे। पत्र में लिखा गया है कि विशेष अभियान के दौरान अब तक प्राप्त हुए दावे और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म 6, 6 ए, 7 और 8 को भी जल्द अपडेट करवाया जाए। उन्होंने सभी ईआरओ को इस कार्य के प्रति गंभीरता से कार्य करते हुए इसे तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

15 तक करा सकते हैं विवरण में अशुद्धियां
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने निर्देश दिए हैं कि वे आयोग की हिदायतों के अनुसार अगले 15 दिन में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य हर हालत में पूरा कर लें। उन्होंने आम जन से भी आह्वान की है कि जो व्यक्ति पात्र होते हुए भी अभी तक वोट से वंचित हैं या उनके वोट में किसी प्रकार के विवरण की अशुद्धि है, वे 15 दिसंबर तक अपने बीएलओ से मिलकर इस कार्य को पूरा करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें