फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समरोह में पुलिस को आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
राजथल गांव में शादी में भातियों और लड़की के परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद को सुलझाने गई पुलिस ही विवादों में फंस गई और शादी समारोह में आए लोगों ने पुलिस पर हमला बोलते हुए उनके साथ मारपीट कर पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव राजथल के मेहर सिंह की लड़की शादी थी। शादी में भात भरने के लिए कापड़ों गांव से भाती आए हुए थे। जब भात भातियों को पाटड़े पर चढ़ने नहीं दिया। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां पर लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। उपद्रवियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। रात को ही गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने सिपाही मनोज के ब्यान पर कापड़ो निवासी विनोद, बलजीत, विक्की, राजपाल, बलवंत, रणधीर, सुरेश, राजा, दिलबाग, रिंकू, रामकुमार, कपूर सिंह, हवासिंह, दक्ष सहित दो दर्जन अन्य युवकों पर पुलिस के साथ मारपीट करने, ड्यूटी में बाधा डालने, गाड़ी में आग लगाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कापड़ो निवासी विनोद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच अधिकारी साहब राम ने बताया कि राजथल में शादी समारोह में कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस गाड़ी जला दी। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद सहित करीब दो दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें