फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जिले को स्वच्छता में रैकिंग के लिए सफाई की फोटो व्हाट्स ऐप करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डीसी निखिल गजराज ने बताया कि जन भागीदारी के साथ 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस पखवाडे़ के आधार पर जिले को प्रदेश के अनुसार रैंकिंग दी जाएगी। बेस्ट पार्क को स्वच्छता पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वार्ड स्तर पर भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर निगम मेयर को भी शामिल किया जाएगा। इस अभियान में हर रोज अलग-अलग गतिविधियों से सफाई की जाएगी। इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर लें। अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि लोगों में सफाई के प्रति अच्छा संदेश जाए। एडीसी एएस मान ने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा बेहद महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के साथ जोड़ें। पखवाड़े के दौरान साफ-सफाई की बेहतरीन गतिविधियों के लिए संबंधित को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में एसडीएम बरवाला पृथ्वी सिंह, एसडीएम हांसी प्रदीप अहलावत, डीडीपीओ अश्विन, डीआरओ राजकुमार, सीएमओ जेएस ग्रेवाल सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन


16 को प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।
17 को श्रमदान दिवस मनाया जाएगा।
18 को कूड़ा-करकट के समाधान बारे कार्यक्रम होगा।
19 को सार्वजनिक और शिक्षण संस्थानों में अभियान चलेगा।
20 को कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाएंगे।
21 को व्यापक अभियान चलाकर जागरूकता संदेश देंगे।
22 को सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन, सफाई और मरम्मत किए जाएंगे।
23 को कचरे के ढेर वाले स्थानों को साफ कर पौधे लगाए जाएंगे।
24 को श्रमदान दिवस कार्यक्रम चलाया जाएगा।
25 को अस्पताल, पार्क, तालाब, शौचालयों की सफाई होगी।
26 को रेस्टोरेंट, होटलों, पेट्रोल पंप पर अभियान चलेगा।
27 को अस्पतालों एवं परिसरों की सफाई की जाएगी।
28 को जिला की सभी मंडियों की साफ-सफाई होगी।
29 को पुल, रोड, बस स्टेशन, पार्क, स्लम बस्तियों में सफाई होगी।
30 को ऐतिहासिक स्थानों, जलाशयों, पर्यटक स्थलों पर सफाई होगी।
01 अक्तूबर को प्रतिष्ठित स्थानों पर सफाई की जाएगी।
02 अक्तूबर को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय समारोह होगा।
8160883816 नंबर पर व्हाट्स ऐप करें सफाई की फोटो
डीसी ने कहा कि पखवाड़े के दौरान की गई साफ-सफाई के आधार पर प्रदेश के जिलों को सफाई में रैंकिंग दी जाएगी। स्थानों पर की जा रही सफाई की फोटो व्हाट्स एप ग्रुप नंबर 8160883816 पर जरूर डालें।
विज्ञापन

गांव और शहरों में मिलेंगे पुरस्कार
पुरस्कार के लिए उप मंडल स्तर पर एक-एक गांव, शहरी क्षेत्र में एक-एक पार्क का चयन किया जाएगा। शहर में एक-एक वार्ड को भी बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों में प्रस्ताव और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें