फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसबीआई शाखा के लॉकर से 70 तोला सोना, दो डायमंड सेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बैंक लॉकर से 70 तोलासोना और दो डायमंड सेट चोरी हो गए। परिवार ने इस बारे में बैंक मैनेजर और पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना शहर निवासी आशा रानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार ने कुछ समय पहले एसबीआई की रेलवे रोड़ शाखा में लॉकर लिया था। उन्होंने तीन परिवारों का करीब 70 तोला सोना व अन्य दस्तावेज रखे थे। बैंक लॉकर से डायमंड के सेट भी चोरी हुए हैं। हालांकि लॉकर की एक चाबी उनके पास थी, दूसरी चाबी बैंक के पास थी। एक महीना पहले यह सामान सुरक्षित था। उनकी भतीजी ऑस्ट्रेलिया से लौटी है। इसके चलते उन्हें कुछ सामान लॉकर से निकालना था। शुक्रवार को परिवार सहित बैंक पहुंचे तो चोरी का पता चला। इस बारे में बैंक मैनेजर और शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी। सोने की कीमत करीब 38 लाख रुपये है। बैंक अधिकारियों ने अभी फुटेज नहीं खंगाली है। शनिवार को परिवार को दोबारा से बुलाया गया है।
मुलतानी चौक निवासी आशा रानी की ओर से बैंक लॉकर से 70 तोला सोना, डायमंड सेट चोरी होने की शिकायत है। शनिवार को बैंक में जाकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। - अशोक कुमार, सब इंस्पेक्टर, सब्जी मंडी चौकी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें