फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 70 ने दिया मॉक इंटरव्यू, परखा साक्षात्कार कौशल

Fri, 20 Nov 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के स्पीकैथॉन क्लब ने वीरवार को अभ्यासम् मॉक इंटरव्यू सीरीज के पहले एपिसोड का आयोजन किया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 70 विद्यार्थियों ने चार अलग-अलग साक्षात्कार पैनलों के सामने मॉक इंटरव्यू दिए।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का साक्षात्कार कौशल विकसित करना और उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने स्पीकैथॉन क्लब को इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मॉक इंटरव्यू विद्यार्थियों को व्यावसायिक कॅरिअर के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलसचिव विजय कुमार ने स्वेच्छा से भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज्यूमे और बॉडी लैंग्वेज का हुआ मूल्यांकन

निदेशक (प्लेसमेंट) प्रताप सिंह ने साक्षात्कार की व्यवस्थित तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को रिज्यूमे तैयार करने, प्रोफेशनल ड्रेस कोड और कॉर्पोरेट शिष्टाचार से जुड़ी जानकारी दी गई। मॉक इंटरव्यू के दौरान विषय ज्ञान, समस्या समाधान की क्षमता, संवाद कौशल और बॉडी लैंग्वेज के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रदर्शन सुधारने के लिए व्यक्तिगत फीडबैक भी दिया गया।



सहायक निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट) आदित्य वीर सिंह ने बताया कि अभ्यासम् मॉक इंटरव्यू सीरीज का आयोजन हर माह किया जाएगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें