फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी किसान अपने ट्रैक्टरों में तेल भरवा कर तैयार रखें, कभी भी दिल्ली लिए आ सकता है बुलावा : राकेश टिकैत

विज्ञापन
हांसी में रेलवे ट्रैक पर किसान-मजदूरों को संबोधित करते किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम स? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद गांव में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शिकरत की। इस दौरान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सभी किसान अपने ट्रैक्टरों में तेल भरवा कर तैयार रखें, क्योंकि आपके पास कभी भी दिल्ली आने के लिए बुलावा आ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसलिए पहले तैयारी रखना जरूरी है, क्योंकि हालात खराब हैं एवं सरकार अभी अड़ियल रुख में है और मान भी नहीं रही है, जिसे मनाने के लिए बड़ा कदम उठाना होगा। इस पर सभी किसान संगठन नेताओं की ओर से आगे की रणनीति पर योजना बनाई जा रही है। उसके बाद सभी किसानों को सूचना दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे हमें एक महीने तक कोलकाता में ही क्यों न जाना पड़े तो वहां पर भी जाएंगे और सभी किसानों को भी अपने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ वहां पर पहुंचना है। जब राजनेताओं की वहां पर बुरी तरह से हार होगी। तभी सरकार को हमारी ताकत की समझ आएगी। सभी किसान अपने ट्रैक्टर, बिस्तर और ट्रॉली तैयार रखें।
किसानों का पानी खरीदें
राकेश टिकैत और अन्य किसान नेताओं ने जाते समय सभी को किसान बिसलेरी पानी की बोतल खरीदने को कहा। कहा कि दूसरी कंपनियों की मिनरल पानी की बोतल खरीदने से तो अच्छा है कि अपने किसान नेताओं का पानी पिए। उसके बाद टिकैत ने भी पानी पिया और सभी से यही बोतल खरीदने का आह्वान किया
विज्ञापन

राजस्थान की क्यों नहीं खरीदा जा रही फसल
किसान नेता यद्धवीर सिंह सहरावत ने कहा कि सरकार एक देश-एक मंडी का नारा बार-बार लगा रही है और कह रही है कि कोई व्यक्ति कहीं पर जाकर अनाज बेच सकता है। मगर अबकी बार राजस्थान के किसी भी व्यक्ति की कोई भी फसल हरियाणा में क्यों नहीं खरीदी गई। रही बात छोटे किसान की तो वह अपनी थोड़ी सी फसल को दूसरी जगह पर ले जाकर कैसे बेचेगा। यह भी कहा कि दिल्ली या अन्य जगह पर मॉल में बाजरे का आटा 65 से लेकर 100 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि किसान से केवल 15 रुपये में प्रति किलो खरीदा जा रहा है।
कृषि मंत्री के बहिष्कार को लेकर महापंचायत 23 को
धरने के दौरान किसान नेताओं ने हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल पर भी तंज कसा। किसान नेता ने कहा कि कृषि मंत्री ने किसान नेताओं की मौत पर मजाक उड़ाया है। इसलिए उन्हें खुद कृषि मंत्री का पद छोड़ने या सरकार को कार्रवाई करने को लेकर आवाज उठाई। इसे लेकर किसानों द्वारा भिवानी रोहिल्ला गांव में 23 फरवरी को महापंचायत की जाएगी। उस दौरान किसी मंत्री का बहिष्कार करने को लेकर मंथन किया जाएगा।
बैल गाड़ी लेकर धरने पर पहुंचे किसान
भिवानी रोहिल्ला गांव से काफी किसान अपनी अपनी बैल गाड़ी लेकर धरने पर पहुंचे। इस पर किसान नेताओं ने भी उन किसानों के जज्बे की काफी सराहना की। इस दौरान किसानों ने बैलों के सींगों पर भी तिरंगे की तरह रंग-पेंट कर नक्शा बनाया हुआ था।
ये धर्मयुद्ध है, इसमें सभी को शामिल होना चाहिए : चढ़ूनी
बरवाला। किसान महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि सरकार के जो 500 करोड़ रुपये का डिफाल्टर है सरकार उसका तो नाम नहीं बताना चाहती। मगर जो किसान सरकार की एक या दो लाख की देनदारी रखता है उसके बैंक में फोटो तक लगा देती है। इसे लेकर इज्जतदार किसान फांसी तक लगा लेते हैं चढ़ूनी ने कहा कि यह धर्म युद्ध है। इसमें सभी को शामिल होना चाहिए, जो भी व्यक्ति इस युद्ध में शामिल न हो उसको पंच से लेकर एमपी तक कभी भी वोट मत देना। उन्होंने कहा कि हमें शांति बनाकर रखनी है। हमें किसी पुलिस से नहीं डरना। हमारे बच्चे हैं, किसी अधिकारी से नहीं डरना वे कानून के बंधे हुए हैं। यदि भाजपा वाले कहीं रैली करें या गांव में घुसें तो इनकी तसल्ली जरूर करवा देना। चढ़ूनी ने मंच के माध्यम से बताया कि जो किसान-मजदूर दिल्ली जा रहे हैं उनकी गाड़ियों के नंबर नोट कर उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास किसी को नहीं जाना। वहीं जब दिल्ली पुलिस आपके पास आए तो उनके साथ शालीनता से पेश आएं, उन्हें खाना खिलाएं, लेकिन तब तक न जाने देना जब तक आपके जिला के अधिकारी आकर आपको आश्वस्त न कर दें कि ये दोबारा आपके पास नहीं आएंगे। उन्होंने लोगों से अपील कह है कि दिल्ली आंदोलन में पहुंचकर आंदोलन में हाजरी बढ़ाएं ताकि आंदोलन और अधिक मजबूत हो।

खरकपूनिया गांव में आयोजित महापंचायत में राकेश टिकैत को हल भेंट करते आयोजक। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें