उतर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि बीकानेर मंडल में भिवानी हिसार रेलखंड के सातरोड व हांसी रेलवे स्टेशनों के बीच जाट आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके चलते 7 ट्रेनों को रदद् कर दिया गया और 4 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
ये ट्रेनें हुई रद्द - दिल्ली भटिंडा एक्सप्रेस- भटिंडा दिल्ली एक्सप्रेस 14520- फाजिल्का रेवाड़ी पेसेंजर- रेवाड़ी भटिंडा पेसेंजर- रेवाड़ी श्रीगंगानगर पेसेंजर- रेवाड़ी हिसार पेसेंजर- हिसार जयपुर पेसेंजर
इनका बदला रूट-गोरखपुर हिसार एक्सप्रेस वाया रोहतक से जाखल होकर हिसार पहुंची।-अमृतसर अजमेर एक्सप्रेस को वाया जाखल भेजा गया जहां बाद में जाखल हिसार भिवानी के बीच रद्द कर दिया गया।- हिसार गोरखपुर एक्सप्रेस को वाया जाखल से रोहतक भेजा गया।-तिलकब्रिज सिरसा एक्सप्रेस वाया रोहतक जाखल से होकर हिसार से सिरसा पहुंची।
यात्री हुए परेशानफाजिल्का रेवाड़ी वाली ट्रेन में ऐलनाबाद से हिसार पहुंचे यात्री अजय ने बताया कि उसे रेवाड़ी पहुंचना था। ट्रेन रदद होने के कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में रेवाड़ी तक जाने वाला न बस का कोई रूट है और न ही अन्य साधन। इसी तरह राजेंद्र प्रसाद को भी रेवाड़ी पहुंचना था। ट्रैक जाम होने के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। रेल यात्रा अधूरी छोड़कर लोगों ने बसों का सहारा लिया। जिसके कारण लंबे रूट की बसों में भी भारी भीड़ रही। सैकड़ों लोगों को रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में रात गुजारी है।