फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव बालावास में 6.81 करोड़ होंगे खर्च, मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
पेयजल परियोजना की आधारशिला रखते मंत्री रणबीर गंगवा व नलवा विधायक रणधीर पनिहार। 
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सोमवार को बालावास गांव में पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी। परियोजना के अंतर्गत 250 मिमी की डक्टाइल आयरन पाइप से 11,400 मीटर की लंबाई में जल आपूर्ति लाइन बिछाई जाएगी। दो पंप सेट 2500 एलपीएम क्षमता के लगाए जाएंगे, जो 60 बीएचपी की शक्ति से 55 मीटर हेड तक पानी को पंप करेंगे। निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

मंत्री ने शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बालावास गांव में 681.65 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह जल आपूर्ति प्रोजेक्ट नलवा और बालावास क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा और यह जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति करेगा। उन्होंने बताया कि यह योजना बीएनसी सिवानी फीडर से नलवा और बालावास वाटर वर्क्स तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। मंत्री गंगवा ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बीएनसी सिवानी फीडर के गांव नलवा एवं बालावास के जलघर के लिए कच्चे पानी की परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इस जल परियोजना से इन ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान मिलेगा। सरकार हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री गंगवा ने जनसुनवाई भी की। इस अवसर पर नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, एसई पब्लिक हेल्थ आरके शर्मा, पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा सहित सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें