हांसी वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस
हांसी। पुलिस की ओर से शुक्रवार देर शाम सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस जिले में 13 स्थानों पर नाके लगाए गए व 668 वाहनों की गहनता से जांच की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 50 वाहनों के चालान किए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले के भी चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने नाकों का निरीक्षण किया व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीलिंग प्लान का मुख्य उद्देश्य है आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना, अपराध के बाद भागने वाले अपराधियों की तत्काल धरपकड़ करना व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।