फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने 27 जगहों को सीसीटीवी लगाने के लिए किया चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर की 27 मुख्य जगहों को चिन्हित कर सीसीटीवी लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन को लिस्ट सौंप दी गई है। अब नगर निगम प्रशासन इन स्थानों पर सीसीटीवी लगवाने के लिए संबंधित क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए और अन्य संगठनों की मदद लेगा। इलेक्ट्रिकल विंग की ओर से ऐसे संगठनों के साथ तालमेल के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। एक कैमरे की कीमत करीब 10 हजार रुपये होगी। ऐसे क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे रात का दृश्य भी साफ नजर आए। निगम अधिकारियों के मुताबिक इन स्थानों पर कैमरे लगने के बाद लगभग पूरा शहर कवर हो जाएगा।

12 लाख रुपये का लगाया टेंडर
वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा पार्षद के जरिये 2014 में लगाए गए कैमरों को ठीक करवाने के लिए भी टेंडर लगाया दिया गया है। 12 लाख 86 हजार रुपये खर्च कर इन कैमरों को ठीक करवाया जाएगा। 2014 में शहर में 42 कैमरे लगवाए थे। इनमें से 29 कैमरे ठीक चलते पाए गए थे। इसी तरह सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा लगवाए गए कैमरों की भी लाइट कनेक्शन से संबंधित समस्या थी। उसके भी समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के लिए भी जगह का दिया सुझाव
ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी मंदीप सांगवान की ओर से कैमरों के प्वाइंट्स बताने के साथ-साथ सीसीटीवी के कंट्रोल रूम बनाने के लिए भी सुझाव दिए हैं। इनमें से कुछ कैमरों के कंट्रोल रूम साथ लगती पुलिस चौकी या किसी सरकारी कार्यालय में भी बनाए जा सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने इन स्थानों को चुना
कैंप चौक पर 6, मटका चौक पर 5, फव्वारा चौक पर 4, लक्ष्मीबाई चौक पर 4, फोर-व्हीलर चौक पर 5, तलाकी गेट चौक पर 5, नागोरी गेट चौक पर 5, बस स्टैैंड मेन गेट पर 3, सामान्य अस्पताल मोड़ पर 3, सेक्टर-14 गेट नंबर एक पर 1, नई अनाज मंडी पर 4, सेक्टर-14 गेट नंबर 2 पर 1, पड़ाव चौक पर 5, जहाजपुल चौक पर 5, जलेबी चौक पर 3, लाहौरिया चौक पर 5, नई सब्जी मंडी गेट नंबर एक पर 3, नई सब्जी मंडी गेट नंबर दो पर 3, मेला ग्राउंड-टी प्वाइंट पर 3, पुलिस चौकी मिलगेट पर 3, डाबड़ा चौक पर 6, जिंदल चौक पर 3, सूर्यनगर रोड पर 3, आईटीआई चौक पर 3, सेक्टर 9-11 मोड़ पर 3 कैमरों की आवश्यकता दी गई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से हमें स्थान चिह्नित करके लिस्ट दे दी गई है। अब इन स्थानों के आसपास लगती आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- आरडी शर्मा, जेई, इलेक्ट्रिकल विंग, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें