फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज में पहली बार शुरू होगा बीए विद फिजिकल एजुकेशन कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जाट कॉलेज में पहली बार बीए विद फिजिकल एजुकेशन कोर्स शुरू किया गया है। यह इंटीग्रेटिड कोर्स चार साल का होगा। फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने मंजूरी के लिए प्रपोजल उच्चतर शिक्षा निदेशालय भेजा है। जहां मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि मंजूरी मिलते ही जाट कॉलेज पूरे हरियाणा का पहला कॉलेज होगा, जिसमें इस तरह का कोर्स होगा। कॉलेज प्रशासन ने बीपीएड की सौ सीटों के लिए मांग पत्र भेजा है। हरियाणा सरकार से मंजूरी मिलते ही एनसीईआरटी से सीटों की कन्फर्मेशन की जाएगी। बीपीएड शुरू होने से कॉलेज की खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एक वर्ष की होगी बचत
12वीं कक्षा के बाद जो विद्यार्थी मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन यानी एमपीएड करना चाहते हैं, उनके लिए चार साल की बीपीएड करने से एक साल का समय बचेगा क्योंकि यह इंटीग्रेटिड कोर्स है। इसमें बीए के साथ दो साल का बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का डिप्लोमा भी मिलेगा। इसके बाद सीधा एमपीएड में दाखिला हो जाएगा। वैसे एमपीएड में दाखिला लेने के लिए पहले बीए करनी पड़ती है। बीए के बाद दो साल की बीपीएड करनी होती है। तब एमपीएड में दाखिला लेने की योग्यता पूूरी होती है।
विज्ञापन


युवाओं को होगा फायदा
हिसार के युवाओं को बीपीएड करने के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है। सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी या फिर कुरुक्षेत्र की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना पड़ता है। जाट कॉलेज में कोर्स को मंजूरी मिलने से जिले के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन


बीपीएड कोर्स की सौ सीटों के लिए हरियाणा सरकार से मंजूरी लेने के लिए पत्र भेजा हुआ है। मंजूरी मिलने की शत-प्रतिशत उम्मीद है। बीपीएड कोर्स शुरू करने वाला हमारा कॉलेज हरियाणा का पहला कॉलेज होगा। इससे पहले बीपीएड कोर्स सिर्फ यूनिवर्सिटी में ही करवाया जाता है। कोर्स शुुुुरू होनेे से कॉलेज में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कॉलेज में अच्छे कोच और खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे। बारहवीं के बाद एमपीएड करने वाले विद्यार्थियों का एक साल बचेगा।
-डॉ. आरएस गोयत, प्राचार्य, जाट कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें