फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसैन मार्केट की पहली मंजिल बनाने का मुददा फिर सदन की बैठक में रखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पीजीएसडी स्कूल ने नगर निगम की ओर से स्कूल ग्राउंड के लिए दी गई जमीन पर भवन बनाने की अनुमति मांगी है। पारिजात चौक पर अग्रसेन मार्केट के दुकानदारों को निगम की ओर प्रस्ताव पहली मंजिल की अनुमति नहीं मिलेगी। सरकार की ओर से इसे रद किया गया है। यहां अब सरकार की पॉलिसी के अनुसार काम होगा। यह मुद्दा सदन की मंगलवार को होने वाली बैठक में रखा जाएगा।

डिप्टी मेयर भीम महाजन और पार्षद मानसिंह चौहान के अनुसार सदन की बैठक में अग्रसेन मार्केट में 51 से 57 में ऊपर मंजिल बनाने की अनुमति का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इन दुकान मालिकों से एक लाख रुपये की रकम लेकर दुकानदारों को दूसरी मंजिल बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। इसके लिए निगम की ओर मैप भी निगम से मंजूर कराया जाएगा। सरकार की पॉलिसी के अनुसार प्रस्ताव को रद्द करने का प्रस्ताव लाया गया है। मटका चौक का नाम श्रीश्री योगदा करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा ब्राह्मण सभा की ओर से सूर्य नगर में पार्क परशुराम के नाम का प्रस्ताव फिर से सदन में रखा जाएगा। ऑटो मार्केट में शौचालय का निर्माण किया जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। कैमरी रोड पर कॉलोनी में बने मकानों को नगर निगम सीमा में लाने का प्रस्ताव सदन की बैठक में रखा जाएगा। पार्षद भीम महाजन की ओर से मीट मार्केट तथा स्लाटर हाउस का मुद्दा लाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों का मुद्दा लाया जाएगा। शहर में लावारिस पशुओं का मुददा पार्षदों की ओर से लाया जाएगा।
विज्ञापन

सत्र की यह लगभग आखिरी बैठक
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने बताया कि निगम का समय 2 जून को समय पूरा हो जाएगा। निगम सदन की बैठक औसतन तीन महीने में होती है। ऐसे में यह लगभग आखिरी बैठक मानी जा रही है। इसके बाद एक बजट की विशेष बैठक हो सकती है जिसमें केवल बजट को मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन

-----------------------------------
हंगामे के कम ही आसार
निगम की बैठक में अधिक हंगामा होने के आसार नहीं है। दरअसल पिछले सप्ताह ही निगम की समीक्षा बैठक की गई थी जिसमें पार्षदों से उनके विकास कार्यों की लिस्ट मांगी गई थी। ऐसे में पार्षदों को विकास कार्य के नाम पर लोलीपॉप दिया गया है।
------------

फिर सदन की बैठक में रखा जाएगा अग्रसेन मार्केट की पहली मंजिल बनाने का मुद्दा
पीजीएसडी स्कूल ने निगम से मांगी भवन बनाने की अनुमति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें