फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एचएयू गेट नंबर चार पर मंत्रियों का घेराव करेंगी आंगनाबड़ी वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच एवं आंगनबाड़ी इंप्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन ने वीरवार को प्रदेश के एचएयू में आने पर मंत्रियों के घेराव का एलान किया है। आंदोलन की चेतावनी सरकार को दी है।
जिला प्रधान बिमला राठी के नेतृत्व में लघु सचिवालय के समक्ष आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने आंदोलन के 11वें दिन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर हर वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों से कोई वर्ग संतुष्ट नहीं हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन इस बार निर्णायक संघर्ष का मन बनाकर आंदोलन पर बैठी हैं। जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर देती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें
बिमला राठी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। 6 से 8 घंटे का ड्यूटी टाइम हो। जेबीटी अध्यापक का ग्रेड दिया जाए। 25 प्रतिशत प्रमोशन कोटा के तहत सुपरवाइजर की पदोन्नति दी जाए, मोबाइल फोन की सुविधा दी जाए। वर्कर को 18 हजार, हेल्पर को 15 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए, वर्कर का खाली पद सीधा हेल्पर से भरा जाए। खाना बनाने के लिए सिलेंडर की सप्लाई विभाग सीधे रूप से करें। धरने के दौरान जिला प्रधान बिमला राठी के अलावा राजबाला सूर्यनगर, निर्मला आजाद नगर, राजबाला जवाहर नगर, कृष्णा मिलगेट, राजबाला सहारण, मंतारी मिलगेट, पार्वती ऋषि नगर, गायत्री हांसी, संतरो नारनौंद, कमलेश बूरा बरवाला, ऊषा सलेमगढ़, शकुंतला हरिता, उमा डाया, अनिता शिव कॉलोनी, नीलम सातरोड, इशवंती बूरा, शशि बालसमंद सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
आज एचएयू गेट नंबर चार पर मंत्रियों का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स
आंदोलन के 11वें दिन भी नारेबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें