फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में हवालाती की मौत, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेंट्रल जेल वन में बंद हवालाती भिवानी निवासी 55 वर्षीय करनैल सिंह की सोमवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल में दोपहर बाद पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना था कि अभी तक उन्हें शव नहीं दिखाया गया है और न ही मौत के कारण बताए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि जीआरपी ने शुक्रवार को करनैल को हांसी रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप है कि वे जीआरपी थाने में गए तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने करनैल सिंह को छोड़ने के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांगी थी। पुलिस ने रिश्वत न देने पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का कहना है कि वे सुबह उनसे जेल में मिलने गए थे। वहां पर सुरक्षाकर्मी ने कहा कि करनैल सिंह को तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वे अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। जब पुलिस से मौत का कारण पूछा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सारा दिन शव नहीं देखने दिया गया। शाम को सात बजे के करीब अस्पताल में मजिस्ट्रेट पहुंचे। उसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। परिजनों का कहना कि पुलिस यह स्पष्ट करे कि उनकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन


हवालाती के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्णलाल, एसआई, इंचार्ज अनाज मंडी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें