फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की खींचतान में आम लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऑडिट के डिप्टी डायरेक्टर की मनमानी को लेकर बुधवार को फिर एक कांट्रेक्टर ने ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल को शिकायत की है। उन्होंने जेसी को लिखा है कि ऑडिट ब्रांच उनकी सिक्योरिटी रिलीज नहीं कर रही, जबकि दूसरे कांट्रेक्टर की सेम नेचर की फाइलें निकाली जा रही हैं। इतना ही नहीं कांट्रेक्टर ने ये भी कहा कि रूटीन बिलों को लेकर भी डिप्टी डायरेक्टर ऑब्जेक्शन लगा रहे हैं। इस मामले के बाद ज्वाइंट कमिश्नर सख्ती के मूड में आ गई हैं। उन्होंने शाम को निगम अधिकारियों से सिक्योरिटी और विकास कार्य संबंधित दो-दो फाइलें मंगवाई हैं। उन्होंने कहा है कि पहले वे सेम नेचर की फाइलों की चेकिंग करेंगी। अगर डिप्टी डायरेक्टर की कहीं मंशा ठीक नहीं मिली तो ऑडिट के उच्च अधिकारियों को डीईओ लेटर लिखा जाएगा।
करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्रेक
शहर में चल रहे करोड़ों के विकास कार्य पर कांट्रेक्टर्स ने ब्रेक लगा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निगम में बैठे अधिकारियों की मनमानी चल रही है। जब तक उनके बिल पास नहीं होते, वे तब तक कोई काम शुरू नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सचिव और अन्य कांट्रेक्टर अधिकारियों से मिले थे। शाम को फिर कांट्रेक्टर ज्वाइंट कमिश्नर मैडम से मिले थे। उन्होंने अधिकारियों से दो-दो फाइलें मंगवाई हैं। पहले वे इन फाइलों को जांचेंगी, इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर डीडी की गलती मिलती है तो वे उच्च अधिकारियों को लिखेंगी।
- हरज्ञान सिंह ख्यालिया, प्रधान गवर्नमेंट कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन

जेसी हुईं सख्त, चेकिंग के लिए मंगवाईं फाइलें
बोलीं, डीडी ने जो फाइलें पास कीं और जो नहीं कीं दोनों ले आओ
- निगम के एक और कांट्रेक्टर ने ज्वाइंट कमिश्नर को लिखी शिकायत
- दो सिक्योरिटी दो वर्क्स की फाइलें मांगी
- जेसी लिखेंगी फिर उच्च अधिकारियों को पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें