फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चॉकलेट दिलाने के बहाने रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोसी ने घर में घुसकर छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसे लहूलुहान अवस्था में परिजन व रिश्तेदार हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची भिवानी जिले के एक गांव की रहने वाली है। मामले की जांच भिवानी पुलिस कर रही है। शनिवार शाम को मुंढाल चौकी की पुलिस टीम हिसार पहुंची और पीड़िता की मां के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

भिवानी जिले के मुंढाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाला पीड़ित परिवार शुक्रवार को मजदूरी के लिए गया हुआ था। घर पर उनकी छह वर्षीय बेटी अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति, जो रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता था और जिस पर परिवार अक्सर भरोसा कर बच्ची की देखभाल छोड़ जाता था, उसी दौरान घर आया।
बच्ची की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने की बात कही और इसी बहाने घर में घुसकर अकेली बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। शनिवार शाम को जब परिजन मजदूरी से लौटे तो बच्ची के कपड़े खून से सने हुए थे। पूछने पर वह पहले कुछ भी बताने से इनकार करती रही, लेकिन बाद में रोते हुए उसने पूरी घटना बता दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही घबराए परिजनों ने हिसार में रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाया। रिश्तेदारों ने हिसार में परिचित डॉक्टर स्टाफ होने के कारण यहीं बेहतर इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद बच्ची को रात में ही हिसार लाया गया और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद भिवानी पुलिस पहुंची हिसार
हिसार नागरिक अस्पताल से सूचना मिलने पर रिपोर्ट भिवानी पुलिस को भेजी गई। इसके बाद जिला भिवानी की मुंढाल पुलिस चौकी के इंचार्ज दीपक कुमार बच्ची व उसके परिजनों के बयान लेने के लिए हिसार पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
बच्ची की होगी काउंसिलिंग
मुंढाल चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि बच्ची की मां के बयान दर्ज किए हैं। उनके बयान पर पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। पीड़ित बच्ची की महिला एवं बाल सरंक्षण अधिकारी से काउंसिलिंग करवाई जाएगी। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें