फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सब डिपो की 6 रोडवेज बसें जर्जर घोषित

विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड की वर्कशॉप में खड़ी जर्जर बस। - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। हिसार जिले की 29 रोडवेज बसें जर्जर घोषित हुई हैं। इसमें से छह रोडवेज बसें हांसी सब डिपो की हैं। बसें जर्जर घोषित होने के साथ ही अन्य बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाकर काम चलाया जा रहा है। ताकि किसी भी रूट पर बस सेवा प्रभावित न हो। वहीं अगले सप्ताह 10 नई व पुरानी रोडवेज बसें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला के 10 सितंबर के अंक में रोडवेज बसों की हालत को प्रकाशित किया था कि बसें पुरानी होने के बावजूद भी उनसे काम लिया जा रहा है। ऐसे में कभी ब्रेक तो कभी स्टेयरिंग फेल होने से हादसे हो रहे हैं। इस पर 11 सितंबर को हिसार डिपो को महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने संज्ञान लेकर हिसार जिले की 34 पुरानी रोडवेज बसों को जर्जर घोषित करवाया था। इसमें 15 बसें हांसी सब डिपो की थी। करीब एक महीने में जर्जर हुई 16 बसों की जगह अन्य बसें आ गई हैं। अब 6 बसें जर्जर होने के साथ ही बसों की संख्या घटकर 68 रह गई है।

वर्जन
बसें जर्जर घोषित होने से बसों की संख्या घटी है। इस मामले में अधिकारियों से बात कर और बसों की मांग की गई है। ताकि आमजन परेशान न हो। - मनजीत सोरखी, प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें