फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो मार्केट में 6 लोगों पर हमला, आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
आटो मार्केट में तोड़ी गई गाड़ियां
विज्ञापन
हिसार। ऑटो मार्केट फेज तीन में मंगलवार दोपहर रोहतक से आए 20-25 हथियारबंद युवकों ने दहशत फैलाई। युवकों ने मार्केट में 6 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने 15-20 युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी तनेजपाल के मुताबिक ऑटो मार्केट फेज तीन के दुकानदारों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे तीन-चार गाड़ियों में 20-25 हथियारबंद युवक आए। उन्होंने दुकान नंबर 597 के आसपास मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जो भी उनके सामने आया, उसे पीट दिया। वहां खड़ी गाड़ियों शीशे तोड़ दिए। दुकानदारों ने बताया कि ये युवक कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी ठीक करवाने आए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी में कोई दिक्कत आ गई थी। इस बात पर युवकों का मिस्त्री के साथ झगड़ा हो गया था। तब भी पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मनोज शर्मा ने बताया कि वह दुकान में बैठा था। अचानक कुछ युवक आए और उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आज बैठक करेंगे ऑटो मार्केट के व्यापारी

ऑटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला के प्रधान रमेश वत्स ने बताया कि इस घटनाक्रम से ऑटो मार्केट के व्यापारियों व मिस्त्रियों में रोष है। इस मामले में बुधवार को बैठक करेंगे। साथ ही पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें