फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्षीय महिला सहित छह की कोरोना से मौत, 130 नए संक्रमित मले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में रविवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित छह मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा 234 हो गया है। उधर देर शाम आई रिपोर्ट में 130 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना आंकड़ा भी 15624 हो गया है। अब तक इनमें से जिले के 13851 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। केवल 1540 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी रेट 88.65 है।
विज्ञापन

मृतकों की हिस्ट्री
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार रविवार को कोरोना से मरने वालों में सेक्टर 14 निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, एडवोकेट कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट वासी 61 वर्षीय व्यक्ति, एमसी कॉलोनी के नजदीकी शिव मंदिर एरिया वासी 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, रेलवे फाटक के नजदीकी हनुमान मंदिर एरिया निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और पटेल नगर निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इन सभी की हालत गंभीर थी और ये वेंटीलेटर पर थे। इनमें से एक गुरुग्राम के नारायण अस्पताल, एक जिंदल अस्पताल, दो अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और एक सीएमसी अस्पताल में दाखिल थे। रिपोर्ट के अनुसार सभी मृतक शुगर, बीपी, टीबी, दिल आदि बीमारियों से ग्रस्त थे। सूत्रों की माने तो रविवार को विनोद नगर वासी मृतक मरीज का सेक्टर 14 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है, लेकिन अभी तक विभाग ने इसकी कोरोना से मौत होने के बारे में पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें