फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर पालिका सिवानी में पार्षद पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Sat, 15 Feb 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नगर पालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 14, 3, 8 और 13 से कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वार्ड-14, सुभाष, वार्ड-3 सुरेंद्र और विक्रम सिंह, वार्ड-8 आनंद जांगड़ा और राजेश कुमार, वार्ड-13 मामो देवी ने नामांकन भरा। रिटर्निंग अधिकारी विरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। 18 फरवरी को जांच और 19 फरवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। 2 मार्च को मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना करवाई जाएगी। प्रशासन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत हो तो डायल करें 9992114046
विरेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका कार्यालय सिवानी में शिकायत सेल की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राप्त शिकायतों का निपटान करने के लिए अर्जुन नाथ कनिष्ठ अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ शिकायत सेल में कंप्यूटर ऑपरेटर सोमबीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है, जिसका मोबाइल नंबर 9992114046 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें