फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 596 वाहनों की जांच, 124 के किए चालान

Tue, 31 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस की विभिन्न टीमों ने रविवार को गश्त और नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान कुल 596 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 124 वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान जारी किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, तेज आवाज में पटाखे बजाने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। साथ ही वाहन दस्तावेजों की जांच कर नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी भी दी गई।
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि बिना उचित कारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। संवेदनशील स्थानों, सुनसान क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते रोका जा सके। ऐसे नियमित अभियानों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों में भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें