फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 11 की मौत, 549 नए संक्रमित

विज्ञापन
हिसार में कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद अंतिम संस्कार करते निगम कर्मी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 3 दिनों से रोजाना 500 से अधिक के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 549 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में पहली बार मंगलवार को कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में मौत का यह सबसे अधिक आंकड़ा है। आठ मृतक संक्रमित हिसार जिले के रहने वाले थे। अन्य तीन पंजाब, दिल्ली एवं जींद से रहने वाले थे।
विज्ञापन

इनका शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा था। इससे पहले जिले में पिछले साल 5 दिसंबर को एक दिन में सबसे अधिक आठ मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना नियमों के अंतर्गत नगर निगम कर्मियों के सहयोग से इन सभी शवों का शहर में ही अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल विभाग की ओर से इनमें से चार कोविड-19 मौत को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसके तहत जिले के निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। जहां पर सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। इससे आइसोलेशन बेड की संख्या भी बढ़ेगी और मरीजों को समय पर बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए पहले निजी अस्पतालों को विभाग को अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपने होगी। इसके बाद ही विभाग इन अस्पतालों को पोर्टल से जोड़ेगा और बेड के मापदंड तय होंगे।
विज्ञापन

ये हैं कोरोना से मरने वाले
रिपोर्ट के अनुसार सिवानी बोलान का 74 वर्षीय बुजुर्ग, हुड्डा कॉलोनी की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सातरोड़ खास का 38 वर्षीय युवक, बगला की 56 वर्षीय महिला शामिल है। ये सभी मृतक शुगर, बीपी, टीबी एवं सांस की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। इनके अलावा अशोक विहार की महिला, जींद जिला निवासी व्यक्ति, पंजाब राज्य के अमृतसर की महिला, विराट नगर का व्यक्ति, गांधी डेरी कॉलोनी की महिला, भामाशाह नगर का रोगी, दिल्ली के वेस्ट लक्ष्मी नगर का व्यक्ति शामिल है।
सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3154
जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3154 हो गया है, जो गंभीर विषय है। मंगलवार को मिले केस को मिला कर संक्रमित मरीजों की संख्या 21625 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के रिकवरी रेट में भी काफी गिरावट आई है, जो अब घटकर 83.60 प्रतिशत हो गया है।
81 विद्यार्थी, 12 अध्यापक और 3 चिकित्सक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 81 विद्यार्थी, 12 अध्यापक, तीन चिकित्सक, इंजीनियर, हरियाणा ग्रामीण बैंक एवं एसबीआई कर्मी, दो बच्चे, लैब अटेंडेंट, मुस्टर्ड होटल का कैशियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एचएयू का मैसेंजर, आशा वर्कर, जिंदल कर्मी, बिजली विभाग से एसडीओ, दो सीए, एग्जीक्यूटिव एडवाइजर, टेलीफोन ऑपरेटर, यूपी की कोर्ट का सरकारी कर्मी, पातन गांव से पुलिसकर्मी व कैदी, पीएनबी से उप प्रबंधक एवं बैंक कर्मी सहित अन्य शामिल है। इनके अलावा 84 अज्ञात संक्रमित मिले हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं लगा है। मंगलवार को अधिक केस मिलने के कारण विभाग के इन मरीजों से बात नहीं हो पाई है। इसलिए बुधवार को दोबारा से फील्ड टीम को इनकी तलाश के लिए लगाया जाएगा।
ऑक्सीजन जेनरेटर को इंस्टॉल करवाने के लिए लिखा पत्र
जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर को इंस्टॉल करवाने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है, क्योंकि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के इंस्टॉल के लिए लगभग सभी सामान आ चुका है। इसका कारण है कि अस्पताल में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस कारण ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ रही है। ऐसे में अस्पताल को बाहर से ही ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने पड़ रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से ऑक्सीजन बनाने के मामले में आत्मनिर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें