हिसार। लखनऊ के चार बाग चौक का निवासी 10 वर्षीय रिषभ सोमवार को लखनऊ से हिसार अकेला ही पहुंच गया। उस दौरान बच्चे के पास स्कूल का बैग भी था। बच्चा किसी तरह नागरिक अस्पताल पहुंचा। इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्चे से पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम बताया और कहा कि वह ट्रेन में अपने घर जा रहा था, लेकिन उस दौरान ट्रेन नहीं रुकी, बच्चा पुलिस को और ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है। यहां तक कि वह अपने घर के सदस्यों के बारे में भी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहा। पुलिस ने इस बच्चे को सीडब्लूसी को हवाले कर दिया। पुलिस इस बच्चे के परिजनों के बारे में पता लगाने में जुटी है।