फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार सवार से 5.49 ग्राम हेरोइन बरामद

Sun, 16 Feb 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक टीम ने महलसरा पुल के पास एक ऑल्टो सवार युवक से 5.49 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि महलसरा के पास एक कार सवार युवक नशा बेचने की फरार में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शक के आधार पर कार सवार युवक आदमपुर निवासी राजकुमार की तलाशी ली तो उसके पास से 5.49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आदमपुर थाना पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

485 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

नारनौंद। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मिर्चपुर निवासी टिंकू को 485 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि मिलकपुर से मिर्चपुर मार्ग पर एक युवक नशीला पदार्थ लेकर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव मिलकपुर के पास नाकाबंदी कर एक बाइक सवार व्यक्ति को रुकवाया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 485 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें