फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग में पॉलिटेक्निक की 547 सीटें भरीं, द्वितीय चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु दक्ष राजकीय पॉलिटेक्निक में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग में पॉलिटेक्निक की कुल 547 सीटें भरी जा चुकी हैं। अब द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


संस्थान के अनुसार डिप्लोमा इंजीनियरिंग (डीईटी) और डिप्लोमा लेटरल एंट्री (डीईटी-एल) दोनों पाठ्यक्रमों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

डीईटी कोर्स में कुल 900 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से पहली काउंसिलिंग में 547 सीटें भर चुकी हैं। शेष सीटों के लिए द्वितीय ऑनलाइन काउंसिलिंग जारी है, जो 30 जून तक पूरी होगी। सीट आवंटन का परिणाम एक जुलाई को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दो से तीन जुलाई तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


वहीं, डिप्लोमा लेटरल एंट्री में कुल 142 सीटें हैं। पहली काउंसिलिंग में 71 सीटें भरी गई हैं जबकि द्वितीय काउंसिलिंग में 50 सीटों का आवंटन किया गया है। इन अभ्यर्थियों को 30 जून तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. जगमोहन दुहन और प्रवेश प्रभारी नरेश सुथार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को अभी तक प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे पांच जुलाई के बाद होने वाली ओपन काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें