हिसार। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रेन के दो अतिरिक्त ट्रिप चलाए जाएंगे। गुजरात जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल का संचालन निर्धारित अवधि के अलावा 22 जुलाई और 29 जुलाई को भी किया जाएगा। इसी प्रकार वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 23 जुलाई और 30 जुलाई को अतिरिक्त दो ट्रिप के रूप में किया जाएगा।
प्रत्येक बुधवार को हिसार से रवाना होती है ट्रेन
ट्रेन संख्या 04727 प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:05 बजे हिसार से रवाना होती है। यह भिवानी में दोपहर 1:05 बजे, रेवाड़ी में 2:50 बजे और नारनौल में शाम 3:35 बजे पहुंचती है। वहीं ट्रेन संख्या 04728 प्रत्येक वीरवार को दोपहर 2:50 बजे वलसाड से रवाना होती है। अजमेर-फुलेरा मार्ग से होते हुए यह अगले दिन शुक्रवार को सुबह 9:05 बजे नारनौल पहुंचती है और दोपहर 2:50 बजे हिसार पहुंचकर यात्रा समाप्त करती है।