फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन मिलेगी हरियाणा बोर्ड की आंसर बुक की फोटोकॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बालसमंद।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी अब दसवीं, बारहवीं और डीएलएड की आंसर बुक की फोटोकॉपी ऑनलाइन उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए सरल हरियाणा पोर्टल के जरिये आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के बाद विद्यार्थी निर्धारित फीस जमा करवाकर उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकता है। जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, उनके लिए आंसर शीट की फोटोकॉपी प्राप्त कर अनुमान लगाना आसान हो जाएगा। यह आंसर शीट हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करवाने के बाद छात्र की ई-मेल पर भेजी जाएगी। अगर किसी को आंसर शीट में नंबर बढ़ते नजर आ रहे है तो वे ई-मेल पर आंसर शीट आने के एक सप्ताह तक बिना किसी शुल्क के नंबर बढ़वा सकता है। ऑनलाइन आवेदन बोर्ड कार्यालय में होने वाली भीड़ से बचने के लिए सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार शुरू किए गए है। अब ऑनलाइन सुविधा के चलते बच्चों को बोर्ड कार्यालय में बार-बार नहीं जाना पड़ेगा।

डुप्लीकेट प्रमाण पत्र के लिए भी कर सकते है आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उन छात्रों की भी परेशानी को कम किया है, जिनकी डीएमसी गुम या खराब हो जाती है। ऐसे छात्र भी सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर डुप्लीकेट प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र को अपनी कक्षा की जानकारी डालने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म, घोषणा पत्र और एफआईआर की कॉपी अपलोड करनी होगी। फॉर्म अप्लाई करने के बाद छात्र को हार्ड कॉपी और निर्धारित शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा। उसके बाद डुप्लीकेट कॉपी डाक या दस्ती छात्र आसानी से पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ओपन सीटीपी के फार्म नहीं हो रहे अप्लाई
हरियाणा ओपन स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के रि-अपीयर, इम्प्रूवमेंट और एडिशनल के फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है, जिसकी बिना लेट फीस के अंतिम तिथि 20 जून है। अब समस्या यह आ रही है कि रि-अपीयर में एसटीसी के फॉर्म तो भरे जा रहे है जबकि सीटीपी के फार्म नहीं भरे जा रहे। सीटीपी के केस में रोल नंबर के बाद छात्र का डाटा-शो नहीं हो रहा है। जब तक डाटा शो नहीं होगा तब तक फार्म नहीं भरे जा सकेंगे। ऐसे में ज्यादा परेशानी उन छात्रों को होगी जिनकी एक से अधिक विषय में रि-अपीयर है और रेगुलर अपनी पढ़ाई नहीं करना चाहते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें