फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर जाकर बांटे प्रफोर्मा, सोमवार को वापस लौटाएंगे एन्हांसमेंट नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सेक्टर 16, 17 तथा 13 पी आरडब्ल्यूए ने शुक्रवार को घर घर जाकर एन्हांसमेंट वापसी का प्रफोर्मा वितरित किया। सेक्टरवासी रविवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। सोमवार को हुडा दफ्तर पहुंचकर हुडा की ओर से दिए गए एन्हांसमेंट के नोटिस प्रफोर्मा के साथ अटैच कर वापस भेजेंगे।
सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए के प्रधान जितेंद्र श्योराण की अगुवाई में जुटे सेक्टर वासियों को शुक्रवार शाम एन्हांसमेंट नोटिस वापिस भेजने के लिए घर-घर जाकर प्रफोर्मा पत्र बांटे। सेक्टर वासियों से एन्हांसमेंट ना भरने की वजह बताई।
विज्ञापन

प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि सेक्टर वासियों की आमसभा रविवार शाम 6:00 बजे कम्यूनिटी सेंटर में की जाएगी। जिसमें भविष्य की रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। प्रफोर्मा पत्र में कोई कमी ना रह जाए उसके लिए भी बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। सोमवार सुबह सभी सेक्टर निवासी एकजुट होकर एन्हांसमेंट के जो गलत नोटिस हुडा कार्यालय में वापस लौटाएंगे। प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि अब तक हुडा की ओर से केलकुलेशन सीट नहीं दी गई। हमें उम्मीद नहीं कि जुलाई में भी यह सीट हमें मिलेगी।

हिसार में लोगों ने हुडा सेक्टर के निवासियों ने अब तक करीब 56 लाख रुपये की इन्हांसमेंट रकम जमा करा दी है। यह रकम किन लोगों ने जमा कराई इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। आरडब्ल्यूए रविवार को सभी से अनुरोध करेगी कि एकजुट होकर एन्हांसमेंट का विरोध करें।
विज्ञापन

क्या है मामला
हुडा की ओर से हिसार के सेक्टर 1, 4, 3, 5, 16-17, 13 पी में एन्हांसमेंट के नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें 900 से लेकर 4600 रुपये प्रति गज तक की एन्हांसमेंट दी गई है। हुडा सेक्टरवासी इस एन्हांसमेंट को गलत बताते हुए इसकी री केलकुलेशन की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से एन्हांसमेंट में 40 प्रतिशत की छूट का एलान किया गया है। सेक्टर वासियों का कहना है कि पहले री केलकुलेशन कर इसे दुरुस्त करें इसके बाद छूट दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें