फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी साब म्हारे गाम में ठेका तो कौन्या पर दारू ठेके त घणी बिकण लाग री सै

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव घिराय की रोशनी, बिमला, सुदेश, निर्मल सहित अन्य महिलाओं ने कहा- डीसी साहब ! म्हारे गाम म्ह ठेका तो कौन्या पर दारू ठेके तै घणी बिकण लाग री सै। गाम की सारी लुगाई अर छोरी परेशान हो रही सैं। आप म्हारे गाम म्ह शराब बंद करा दयो।
गांव घिराय में डीसी अशोक कुमार मीणा खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। सोमवार की रात करीब साढे़ 9 बजे महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिकने की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि कन्या गुरुकुल होने के चलते गांव में शराब ठेका नहीं है। इसके बावजूद यहां शराब बिक रही है। उपायुक्त ने डीटीसी सतबीर सिवाच को अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर छापामार कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कन्या गुरुकुल घिराय की प्रधानाचार्य सुनीता देवी ने कहा कि हमे रास्ता नहीं दिया जा रहा। कुछ लोग हमें परेशान किया जा रहा है। आप रास्ता दिलवा दो। इस मामले में दूसरे पक्ष ने कहा कि गुरुकुल के लोगों ने ही जमीन पर कब्जा कर रखा है। हम तो अपने रास्ते के लिए भटक रहे हैं। हम खुद तो अपने खेत में नहीं जा पा रहे। सरपंच राजेश बूरा ने कहा कि अदालत में केस है।
खुले दरबार में उपायुक्त ने 55 समस्याएं सुनीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 परिवारों को 35.88 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर बिजली, पानी, सड़क राशन कार्ड, बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाने, आवास योजना, पेंशन, आरोही मॉडल स्कूल में वाटर कूलर लगवाने, प्रार्थना स्थल पक्का करवाने, पार्किंग स्टैंड पक्का करवाने, घिराय अनाज मंडी का विस्तार करवाने की शिकायतें रखी गईं। डीसी ने अधिकारियों को गांव में स्टेडियम निर्माण का एस्टीमेट बनवाने, अच्छे स्तर का जिम खुलवाने और हैंडबाल के लिए जरूरी खेल सामान उपलब्ध करवाने का एस्टीमेट तैयार करवाने के निर्देश दिए
खुले दरबार में घिराय के लोगों ने गांव में कम बिजली मिलने की शिकायत रखी, जिस पर जवाब देते हुए डीएचबीवीएन के एक्सईएन विजेंद्र लांबा ने बताया कि गांव में 72 प्रतिशत बिजली लोस है। बिजली बिल की रिकवरी 27 प्रतिशत है। उपायुक्त ने ग्रामीणों से बिजली बिल भरें। खेतों के लिए साढ़े छह घंटे के स्थान पर साढ़े सात घंटे कर दिया गया है। घिराय स्थित कन्या गुरुकुल की प्रधानाचार्य सुनीता देवी की मांग पर गुरुकुल के ऊपर से गुजरती बिजली की लाइन को हटवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव रामफल बूरा ने गांव में खुले दरबार का आयोजन करने पर उपायुक्त का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हांसी पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा, प्रशिक्षु सहायक आयुक्त स्वप्निल, अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान व हांसी एसडीएम राजीव अहलावत ,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिब गोदारा, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन जसवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें