फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट दिखाने के लिए बुलाए पीडितों को धूप में खड़ा कर सुनाया भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मिर्चपुर के पीड़ितों को ढंढूर में प्लॉट देने के नाम पर बुलाकर धूप में खड़ा किया गया। मंत्री धूप से बचने के लिए खुद तो बरामदे में खडे़ हो गए। पीड़ित परिवारों को धूप में खड़ा होना पड़ा।
मिर्चपुर के पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन ने दोपहर एक बजे ही गांव ढंढूर बुला लिया था। पीड़ित परिवारों को बताया गया कि मंत्री केके बेदी फतेहाबाद से दोपहर एक बजे तक सीधे यहां आ जाएंगे। फतेहाबाद से हिसार की ओर से आते समय आदमपुर में भाजपा नेत्री के आवास पर खाना खाने चले गए। यहां खाने के चक्कर में मंत्री जी ने एक घंटा लगा दिया। इस कारण मंत्री जी करीब दो घंटे देरी से गांव ढंढूर पहुंचे।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद जब मंत्री बेदी बीड़ पहुंचे तो यहां भी पीड़ितों को धूप सहनी पड़ी। मंत्री जी खुद तो बरामद में छत के नीचे माइक लेकर खड़े हो गए। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों को धूप में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मिर्चपुर पीड़ितों को गांव ढंढूर में बसाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया। पीड़ितों को बसाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही इस बारे हरियाणा सरकार जमीन देने बारे मंजूरी प्रदान कर देगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस बारे हुई बैठक में सरकार ने मिर्चपुर के पीड़ित परिवारों को ढंढूर में बसाने को सैद्धांतिक रूप से अनुमति प्रदान कर दी है। चयन की गई भूमि को साफ करके वहां सड़क, बिजली, पानी आदि सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पगड़ी पहनने के बाद जमीन देखी
इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री केके बेदी, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, चेयरपर्सन ज्योती बैंदा का पगड़ी एवं शाल से सम्मान किया। चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें