फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक समिति चेयरमैन के खिलाफ आज वोटिंग का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ब्लॉक समिति द्वितीय के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को वोटिंग होगी। एडीसी एएस मान की अध्यक्षता में मतदान होगा। मतदान के लिए ब्लॉक समिति का कार्यालय तय किया गया है।
हिसार ब्लॉक समिति द्वितीय के चेयरमैन हंसराज बैनीवाल के खिलाफ करीब दो सप्ताह पहले 19 सदस्यों ने शपथ पत्र देकर अविश्वास जताया था। जिस पर डीसी ने यह मामला एडीसी को भेज दिया था। एडीसी ने शपथ पत्रों की जांच के बाद 24 अक्तूबर का दिन वोटिंग के लिए तय किया था। इसके बाद ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों को इसकी सूचना भेजकर 24 तारीख को मतदान के लिए बीडीपीओ कार्यालय में 11 बजे पहुंचने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वोटिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस ब्लॉक समिति में कुल 30 सदस्य थे। इनमें एक सदस्य की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुल 29 सदस्य हैं। चेयरमैन को हटाने के लिए 19 सदस्यों का पहुंचना जरूरी है। अगर 19 से कम सदस्य पहुंचे तो मतदान की संभावना नहीं होगी। चेयरमैन हंसराज का प्रयास होगा कि सदस्य वोटिंग के लिए न पहुंचे, जिससे अविश्वास प्रस्ताव गिर जाए। ऐसा हुआ तो उनकी कुर्सी बनी रहेगी। अगले एक साल तक उनके खिलाफ अविश्वास नहीं लाया जा सकेगा। अगली बार उनके खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाने के लिए 25 सदस्यों के शपथ पत्र की जरूरत होगी। चेयरमैन को हटाने के लिए चलाई गई इस मुहिम में कुछ सरपंच भी शामिल हुए थे। इसमें कुछ सरपंच बाद में पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधुराम सरपंच, सतबीर फौजी, कुलदीप बैनीवाल ने समझौता कराया है। अजय सिंधू की मौजूदगी में समझौता हो गया है। मंगलवार को वोटिंग नहीं होगी।
-हंसराज बैनीवाल, चेयरमैन, हंसराज बैनीवाल।

देर रात समझौता बैठक
सोमवार देर रात ब्लॉक समिति के सदस्यों, जिला परिषद के कुछ सदस्यों की बैठक हुई। इसमें रूठे हुए ब्लॉक समिति सदस्यों को मनाया गया। बैठक में गिले-शिकवे दूर होने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें