फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने लिखी डीसी को चिट्ठी, डीएसओ नहीं दे रही किराया तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
खेल महाकुंभ के तहत हिसार में राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों ने खेल अधिकारियों पर अव्यवस्था को लेकर आरोप लगाए हैं। फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने इस मामले में जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने डीसी को चिट्ठी लिखकर समस्याओं का जिक्र किया है। शिकायत में लिखा कि उन्हें बिश्नोई मंदिर धर्मशाला में ठहराया गया है। यहां करीब 150 खिलाड़ी ठहराए गए हैं। इनके लिए जिला खेल अधिकारी ने गद्दे तक की व्यवस्था नहीं की। खिलाड़ियों ने अपनी जेब से 1500 रुपये खर्च कर गद्दों की व्यवस्था की है। इसके अलावा खाने में 100 रुपये प्रति डाइट के हिसाब से खर्च देने की बात हुई थी, लेकिन उन्हें केवल दो केले और एक सेब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसकी जांच करवाई जानी चाहिए।
इसके अलावा खेल विभाग ने जाट धर्मशाला और रानी सती मंदिर में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की है। अव्यवस्था का आलम यह है कि एक ही कमरे में एक साथ कई खिलाड़ी रहने को मजबूर हैं। जाट धर्मशाला में बास्केटबाल के पुरुष खिलाड़ियों को ठहराया गया हैं तो महिला बास्केटबाल खिलाड़ियों का रानी सती मंदिर में रहने का प्रबंध किया गया है। जाट धर्मशाला में खिलाड़ियों के लिए 16 कमरों का प्रबंध किया गया है और एक कमरे में सात खिलाड़ी रह सकते हैं, लेकिन एक कमरे में मजबूरन 10 से 12 खिलाड़ी रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद से अपने खर्च से पहुंचे हिसार
फरीदाबाद के खिलाड़ी दीपक, अमित, सागर राहुल ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें बस किराया भी नहीं दिया जा रहा। वे अपने खर्च पर यहां तक पहुंचे हैं और वापस भी अपने खर्च पर जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि डीएसओ मैडम उन्हें बस किराया देने से इनकार कर रही हैं। जब उन्होंने किराये के पैसों की मांग की तो उन्होंने कहा कि वे बाद में पहुंचा देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें