फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू में बाहरी छात्रों के विरोध में गेट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आउट साइडर्स से छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी के चलते छात्रों ने गुजवि परिसर में प्रदर्शन किया। छात्र नेता रवि गुर्जर, चेतन यादव, परमजीत सहरावत के नेतृत्व में नारेबाजी करते मुख्य गेट को एक घंटे तक बंद रखा।
एचएसओ के कार्यकर्ता गेट के सामने बैठ गए। गुजवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुजवि प्रशासन द्वारा इस आश्वासन के बाद कि कल से केवल आई कार्ड पर ही गुजवि परिसर में एंट्री दी जाएगी, एचएसओ ने गेट खोलने दिया। एचएसओ छात्र नेता रवि गुर्जर ने बताया कि गुजवि में छात्र-छात्राओं के अलावा अनेक आउड साइडर्स और असामाजिक तत्व घुस जाते हैं, जो यहां का माहौल खराब करते हैं। इससे छात्राओं को काफी परेशानी होती है। गुजवि प्रशासन को कई बार आगाह करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं किया गया, जिसके चलते परिसर में बाहरी तत्वों का आना जारी है। कार इत्यादि वाहनों के लिए गुजवि का पास केवल एक व्यक्ति का होता है, जबकि उसमें तीन-चार लोग सवार होकर आते हैं जो यहां के छात्र नहीं होते। इसी प्रकार बाइक इत्यादि पर भी सिक्योरिटी केवल एक ही आई कार्ड पर दो-तीन लोगों को अंदर आने जाती है, जो कि गलत है। एचएसओ के पदाधिकारियों ने हॉस्टल के वार्डन पर भी बाहरी तत्वों को पनाह देने का आरोप लगाया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं होने और बाहरी तत्वों के जमावड़े के कारण ही आए दिन परिसर में कोई न कोई घटना होती है। गुजवि हॉस्टल में भी जांच करके बाहरी युवकों का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजवि प्रशासन ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार से यूनिवर्सिटी में केवल आई कार्ड के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों ने गेट खोल दिया। इस मौके पर मनोज डूडी, अरुण सांगवान, राहुल, कुनाल बिसला, अमित चौधरी, पंकज, अनिल मूंड, सुमित खासा, दानिश, तुशार यादव, दीपक पानू, सचिन दहिया, गोनी यादव सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

फोटो 43 से 45
गुजवि प्रशासन ने दिया आश्वासन, आई कार्ड से ही दी जाएगी एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें